hamburger icon
A
Read in English

शरीर की इन 7 बीमारियों में होती है तलवे में खुजली! खास अंगों की गड़बड़ियों का है संकेत

Reason of itchy feet: बारिश के दिनों में लोगों को अक्सर फंगल इंफेक्शन के कारण पैर के तलवे में खुजली होने लगती है। लेकिन कई बार गंभीर स्थितियों का भी संकेत हो सकती है। कैसे, जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 9, 2022 2:19 PM IST

पैर के तलवे में खुजली (reason of itchy feet) को अक्सर हम में से ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, हमें लगता है कि ये गंदगी के कारण है जिसकी सफाई से ये सही हो जाएगा। लेकिन तब क्या जब ये स्थिति रेगुलर रहने लगे। जी हां, पैरों में खुजली के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ गंभीर तो कुछ स्किन केयर से जुड़े हो सकते हैं। साथ ही कई बार इंफेक्शन और खराब ब्लड सर्कुलेशन भी तलवे में खुजली का कारण हो सकता है। ऐसी ही तमाम अन्य कारण भी हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

पैर के तलवे में खुजली होने का क्या कारण है-Causes of itchy feet in hindi

1. सोरायसिस-Psoriasis

सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो पैरों के तलवों सहित त्वचा के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। यह तब होता है जब इम्यून सिस्टम गलती से आपकी त्वचा पर हमला करती है, जिससे आपकी त्वचा की कोशिकाएं ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं। ये पर्यावरणीय कारकों की वजह से भी हो सकता है। ऐस समस्या में आपको पैरों पर लाल, खुजलीदार और खुश्की वाले परत महसूस हो सकते हैं। ऐसे में इन तमाम चीजों को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर को दिखाएं।

2. कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस-Contact dermatitis

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के कारण तलवों में लाल और खुजलीदार दाने हो जाते हैं। इसके कारण तलवों में छाले सूजन और जलन महसूस हो सकती है। कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस शुरुआत में एलर्जी जैसी महसूस हो सकती है और बाद में ये खुजली का कारण बन सकती है। यह आपके जूते में रबर या चमड़े जैसी किसी सामग्री से शुरू हो सकता है। ऐसे में आपको ओटीसी हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम या एंटीहिस्टामाइन का उपयोग करना शामिल है।

3. स्केबीज-Scabies

स्केबीज स्केबी नामक छोटे माइट्स का संक्रमण है। लक्षण तब विकसित होते हैं जब ये घुन आपकी त्वचा में दब जाते हैं। यह एक संक्रामक स्थिति है जो कि आपके तलवों की स्किन में फैल जाती है। इससे प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि उंगलियों और एड़ी में भी फैल सकती है। इसके अलावा ये स्किन में कहीं और भी फैल सकते हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

4. लिवर की बीमारी-Liver Disease

जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो आपके खून में बिलीरुबिन नामक एक पीले रंग का पदार्थ बनता है। यह आम तौर पर आपके लिवर द्वारा आपके शरीर से निकाल दिया जाता है। जब आपके बिलीरुबिन का स्तर अधिक होता है, तो आपकी त्वचा में खुजली और पीली हो जाती है। ऐसी स्थिति में पैरों से खुजली की शुरुआत होती है।

5. किडनी की बीमारी- Kidney disease

किडनी की बीमारी पैरों में खुजली का कारणबन सकती है। दरअसल, जब आपकी किडनी सही से काम करती है तो खून फिल्टर नहीं हो पाता है और इससे शरीर में यूरिया बढ़ने लगता है। जिससे गंभीर खुजली होती है, खासकर कि आपकी हथेलियों या आपके पैरों के तलवों पर। रात में खुजली तेज हो सकती है। तो, ध्यान रखें कि अगर आपको रात में तलवे में खुजली ज्यादा हो तो डॉक्टर के पास जाएं और अपना किडनी फंक्शन टेस्ट करवाएं।

6. एक्जिमा-Eczema

एक्जिमा शरीर में कहीं भी हो सकता है। तलवे में होने पर, तलवे में लाल, खुजलीदार और पपड़ीदार दाने हो जाते हैं। आपके पैर की उंगलियों या आपके पैर की तरफ छोटे फफोले हो सकते हैं। ये एक सामान्य बचपन की त्वचा की स्थिति है। इसे डाइशिड्रोटिक एक्जिमा कहा जाता है। यह आमतौर पर आपके पैरों के तलवों पर होता है लेकिन आपके पैरों के ऊपर भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि त्वचा को हाइड्रेटेड करें और डॉक्टर को दिखा कर इसके लिए दवा लें।

7. एथलीट फुट-Athlete’s foot

एथलीट फुट फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है जो आपके पैरों और पैर की उंगलियों को प्रभावित करता है। इसके कारण आपके पैरों पर या आपके पैर की उंगलियों के बीच लाल और खुजलीदार दाने हो सकते हैं। साथ ही आपके तलवे में जलन भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने पैरों को गीला रखने से बचना चाहिए। साथ ही एंटीफंगल क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।