hamburger icon
A
Read in English

महिलाओं में पेशाब रुक-रुक कर आना हो सकता है इन 4 गम्भीर बीमारियों का लक्षण, ना करें इग्नोर

Intermittent Urination Reasons-रुक-रुक कर पेशाब आने के पीछे प्रोस्टेस कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, महिलाओं में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से लेकर डायबिटीज और कुछ अन्य गम्भीर कारण हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 4, 2025 11:42 AM IST

जब शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसके कुछ संकेत पेशाब में भी दिखायी देते हैं। यूरीन मे बदलाव और यूरीन पास करते समय होने वाले समस्याओं कुछ गम्भीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं। जैसे रूक-रूक कर पेशाब होने या बहुत कम मात्रा में पेशाब बनना भी एक गम्भीर लक्षण है जो शरीर में छुपी कुछ बीमारियों का लक्षण हो सकता है। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी आदतों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य पर अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल का असर बहुत अधिक पड़ता है। महिलाओं में यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क अधिक होता है। ऐसे में अनहेल्दी डाइट-लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में यूरीन से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। रुक-रुक कर पेशाब होने की समस्या हर उम्र की महिलाओं में हो सकती है और इस परेशानी को नजरअंदाज करने से नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं महिलाओं में पेशाब रुक-रुक कर होना किस बीमारी का संकेत है और इसके क्या कारण है

रुक-रुक कर पेशाब होने के कारण- Reasons and causes of Intermittent Urination

डायबिटीज का एक लक्षण है रुक-रुक कर पेशाब आना

मधुमेह या डायबिटीज की वजह से भी पेशाब से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल में जब उतार-चढ़ाव होते हैं तो इससे हो सकता है कि आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो। इसी तरह रुक-रुक कर पेशाब आना या कम मात्रा में पेशाब बनना भी डायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है।

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)

कम मात्रा में पेशाब बनना और यूरीन रुक-रुक कर होने बैक्टेरिया की वजह से भी हो सकता है। यह प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन है और ये यूरिन एरिया में इंफेक्शन के चलते होता है।

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं के शरीर में हार्मोन्सके स्तर में बदलाव होते रहते हैं। हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव मेनोपॉज के दौरान भी होता है। जब किसी महिला के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट आने लगती हैं और इससे उन्हें रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

किडनी में पथरी

पेशाब से जुड़ी समस्याएं किडनी और ब्लैडर से जुड़ी कुछ समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। जब ब्लैडर या किडनी में स्टोन्स या पथरी (Stones) हो जाती है तो इससे इंफेक्शन बढ़ जाता है और रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।