प्रदूषित हवा आज एक बड़ी समस्या है और महानगरों में रहने वाले लोगों को प्रदूषित हवा की वजह से अस्थमा, एलर्जी, सांस से जुड़ी परेशानियां होने लगी हैं। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और फैक्ट्री की चिमनियों से निकलने वाले कार्बन के अलावा घर मौजूद कुछ चीज़ों से भी वायु प्रदूषण होता है। स्टडीज़ में तो यहां तक पाया गया है कि घर के अंदर की हवा बाहर की हवा के मुकाबले तीन चार गुना ज्यादा प्रदूषित है। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में जो घर के अंदर की हवा का प्रदूषण बढ़ाती हैं
अगरबत्ती : हर घर में रोजाना सुबह पूजा करते समय अगरबत्ती ज़रूर जलाई जाती है और खासतौर पर त्योहारों के मौसम में इनकी मात्रा काफी बढ़ जाती है। इन अगरबत्ती से कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक गैस निकलते हैं जिससे घर का माहौल प्रदूषित होता है। ऐसे माहौल में ज्यादा दिन रहने से आपको सीओपीडी और अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
रूम फ्रेशनर : कई लोग अपने घर को सुगंधित रखने के लिए सिर्फ अगरबत्ती और कैंडल ही नहीं बल्कि रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली स्थित सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉ. रोहित बत्रा यहां बताते हैं कि रूम फ्रेशनर से कई लोगों को एलर्जी होने लगती है और उनमें सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सुगंधित कैंडल : तेज महक वाले कैंडल जलाने से घर में टोलीन और बेंजीन जैसे गैस की मात्रा बढ़ जाती है और इनमें मौजूद कार्बन के कण से आपको सांस के जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। कुछ गंभीर मामलों में आपको इस गैस की वजह से कैंसर भी हो सकता है। इसलिए इन सुगंधित कैंडल से परहेज करें।
परफ्यूम : यह तो आप सबको पता ही है की कोई भी महकने वाली चीज आपके नाक और आंखों को नुक्सान पहुंचाती है। उस लिस्ट में परफ्यूम का भी नाम आता है, अगर घर में मौजूद हर मेम्बर अलग अलग टाइम पर परफ्यूम लगाते हैं तो इसके कण देर तक घर के अंदर मौजूद रहते हैं जिससे आपको एलर्जी हो सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.