Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

High Blood Pressure: सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ने लगता है, क्या है उच्च रक्तचाप की वजह, इसे मैनेज करने का तरीका?

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं और सर्दियों में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। 

High Blood Pressure: सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ने लगता है, क्या है उच्च रक्तचाप की वजह, इसे मैनेज करने का तरीका?
सर्दियों के मौसम में उच्च रक्तचाप होने के कारण

Written by Atul Modi |Updated : January 6, 2022 12:54 PM IST

Causes of High Blood Pressure in Winter: सर्दियों का प्रकोप बढ़ते हैं तमाम तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ज्वाइंट पेन, अस्थमा और फ्लू जैसी समस्याएं सर्दियों में बढ़ जाती हैं। इसके अलावा एक और समस्या है जो सर्दियों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है, वह है हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure in winter), जिसे हिंदी में उच्च रक्तचाप कहते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल का दौरा और हृदय से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि लोग इस बात को समझें कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता (Causes of Hypertension in Winter) है, और इसे मैनेज करने का आसान तरीका क्या है जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है? (Causes of High Blood Pressure in Winter in Hindi)

मायोक्लीनिक के मुताबिक, ब्लड प्रेशर आमतौर पर गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा होता है ऐसा इसलिए है क्योंकि कम तापमान आपकी रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण कर देता है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है। रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने से नसों और धमनियों के माध्यम से रक्त को बल देने के लिए अधिक दबाव की आवश्यकता होती है, जो उच्च रक्तचाप का कारण बनता है। हाई ब्लड प्रेशर के अन्य सीजनल कारणों में वजन बढ़ना और शारीरिक गतिविधियों में कमी शामिल है जो सर्दियों में बहुत ही आम है अगर आपको पहले से ही उच्च रक्तचाप की समस्या है तो मौसम बदलने के साथ ब्लड प्रेशर रीडिंग की निगरानी रख करना ना भूलें।

सर्दियों में ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के उपाय (Ways to manage hypertension in winter)

अल्कोहल का सेवन कम करें

अक्सर लोग सर्दियों में शराब पीने की मात्रा को बढ़ा देते हैं जिसके कारण शरीर का तापमान कम हो जाता है और ठंडक का अहसास होने लगता है, इससे रक्त वाहिकाएं भी सिकुड़ने लगती हैं और रक्तचाप बढ़ जाता है। अगर आप घर में भी हैं तब भी शराब और कैफीन का सेवन करने से बचें।

Also Read

More News

शरीर को गर्म रखें

जैसा कि हमने आपको बताया कि सर्दियों में हमारी रक्त वाहिकाएं और धमनियों में सिकुड़न पैदा होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि हां अपने शरीर को गर्म रखें। सर्दियों के बढ़ने पर लापरवाही ना बरतें बल्कि गर्म कपड़ों के कई लेयर से शरीर को ढक कर रखें।

सही आहार लें

आपका भोजन आपके ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। आप अपने एक्सपर्ट की सलाह पर ऐसे खान पदार्थों का सेवन करें जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करें। आमतौर पर एक्सपर्ट मौसमी फल और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं इसके अलावा मछली और साबुत अनाज भी फायदेमंद होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सावधानी से व्यायाम करें

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्यासे जूझ रहे हैं उन्हें सावधानी से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। उच्च रक्तचाप में ऐसे व्यायाम नहीं करने चाहिए जो इस स्थिति को खराब कर दें। ब्लड प्रेशर में वाकिंग और सामान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योगासन फायदेमंद हो सकते हैं यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं।

About the Author

... Read More