Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार सिरदर्द हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण, तुरंत कराएं अपनी जांच

Sar mein roj dard kyun hota hai: सिर में दर्द होना एक कॉमन सी समस्या है लेकिन, जिन लोगों को बार-बार सिर दर्द होता है उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह किसी गम्भीर बीमारी का लक्षण हो सकता है।

बार-बार सिरदर्द हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण, तुरंत कराएं अपनी जांच

Written by Sadhna Tiwari |Published : February 28, 2025 8:05 AM IST

Frequent Headache Causes: कभी थकान हो या संडे की सुबह देर से उठना, ऐसी स्थितियों में सिर में दर्द होने लगता है। इसी तरह मौसम बदलने या तनाव के साथ ही सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। सिर में दर्द शरीर में होने वाली समस्याओं और बदलावों का एक संकेत भी है और ज्यादातर लोगों को छोटे-मोटे कारणों से अक्सर सिर में दर्द की शिकायत होती ही है। लेकिन, कुछ लोगों को माइग्रेन जैसा गम्भीर सिरदर्द भी होता है। इसी तरह कुछ लोगों को बार-बार सिर में दर्द महसूस होता है। ये सिरदर्द कई बार कुछ घंटों और कुछ दिनों तक भी बना रह सकता है।

बार-बार सिर में दर्द हो रहा हो तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं क्योंकि यह कई गम्भीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। लगातार और बार-बार सिरदर्द होना (Reasons of Headache) किन हेल्थ प्रॉब्लम्स और बीमारियों का लक्षण हो सकता है,आइए जानते हैं यहां-

इन कारणों से होता है सिर में बार-बार दर्द- Reasons of frequent headache and migraine

क्रोनिक स्ट्रेस

जिन लोगों को बहुत अधिक तनाव महसूस हो रहा हो तो इससे आपको माइग्रेन और तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। तनाव और चिंता का एक बड़ा लक्षण सिर में दर्द भी हो सकता है। बहुत अधिक देर तक भूखे रहने और नींद की कमी के कारण होनेवाले तनाव के कारण भी सिर में दर्द होता है।

Also Read

More News

अनिद्रा

देर रात तक जागने और नींद की कमी के कारण भी सिर में दर्द और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खराब स्लीप क्वालिटी के कारण सिरदर्द की समस्या ट्रिगर हो सकती है। अनिद्रा की बीमारी का एक बड़ा लक्षण सिरदर्द भी होता है। दरअसल, अच्छी नींद मिलने से शरीर और ब्रेन को शांत होने और रिचार्ज करने में सहायता होती है। लेकिन, जब नींद पूरी नहीं होती तो ब्रेन और शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

साइनस की समस्या

साइनस की बीमारी में जो लक्षण सबसे पहले दिखायी देते हैं उनमें सिरदर्द की समस्या भी एक प्रमुख लक्षण है। अगर किसी को बार-बार सिरदर्द हो रहा हो तो उस व्यक्ति में क्रोनिक साइनसाइटिस या साइनस संक्रमण हो सकता है। इसीलिए, बार-बार होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज करने की बजाय आपको अपनी जांच करानी चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई बीपी के मरीजों को भी बार-बार सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। बता दें कि सिरदर्द हाई ब्लड प्रेशर का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। सिरदर्द के साथ चक्कर आना और कमजोरी महसूस करना भी हाई ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं।

ब्रेन ट्यूमर

मस्तिष्क में गांठ बनने या ट्यूमर हो जाने पर भी बार-बार सिर में दर्द हो सकता है। अगर आपको सिर में तेज दर्द और परेशानी हो रही है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और जरूरी टेस्ट कराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।