
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2021 10:41 PM IST
बार-बार रात में पेशाब आने के कारण...
Causes of Frequent Urination in Hindi: क्या रात में बार-बार पेशाब आने से आपकी नींद टूट जाती है? अक्सर कुछ लोगों को ये समस्या होती है। कुछ लोगों को नींद बहुत गहरी आती है, लेकिन यूरिन करने के लिए बार-बार उठना (urination problem in night) पड़ता है। रात में अधिक पेशाब लगने के कई कारण होते हैं। सबसे कॉमन कारण है रात में अधिक पानी पीकर सोना। इसके अलावा, सोने से पहले चाय-कॉफी का सेवन करने भी अधिक पेशाब आने लगती है। जानें और किन कारणों से रात में लगती है अधिक पेशाब....
यदि आपकी उम्र 40 से ऊपर हो चुकी है, तो हो सकता है यूरिनेशन प्रक्रिया को कंट्रोल करने वाले हार्मोन एंटी-ड्यूरेटिक (Anti-diuretic hormone) की कमी हो गई हो। इस कारण से भी रात में अधिक पेशाब जाना पड़ सकता है।
पानी पीना सेहतमंद रहने और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन बिस्तर पर जाने से पहले 2 बोतल पानी पी लेने से भी आपकी नींद टूट सकती है। रात में खाना खाने से 1 घंटा पहले और सोने से दो घंटे पहले पानी पिएं। बेड पर जाने से पहले पेशाब जरूर कर लें। कम पानी पीते हैं, सोने से पहले पेशाब भी करते हैं, उसके बाद भी बार-बार पेशाब आए, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
सेहत के लिए शराब, चाय, कॉफी का अधिक सेवन अच्छा नहीं होता है। खासकर, एल्कोहल और कैफीन में ड्यूरेटिक तत्व बहुत अधिक होते हैं। इससे पेशाब अधिक आती है। रात में बेड पर जाने से पहले शराब, सिगरेट, चाय, कॉफी का अधिक सेवन ना करें। कहा जाता है कि सोने से 2 से 3 घंटे पहले चाय, कॉफी का सेवन करना सही होता है। आधी रात में इन पेय पदार्थों को पिएंगे, तो नींद भी टूटेगी और बार-बार आप टॉयलेट ही भागते रहेंगे।
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड (Sexually Transmitted Diseases) डिजीज भी कई बार यूरिनेशन का कारण बनता है। यौन संचारित रोग में गोनोरिया, क्लाइमेडिया होने पर अधिक पेशाब लगती है। इस दौरान आपको जलन भी हो सकती है। वयस्क लोगों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.