
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : July 28, 2025 12:48 PM IST
Medically Verified By: Dr. Shobha Gupta
PCOS and Acne Problem: आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर लोग तनाव से जूझ रहे हैं। ज्यातार लोग खराब जीवनशैली और डाइट फॉलो कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खासकर, महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं परेशान करती हैं। इसमें पीसीओएस भी एक है, जिसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम भी कहा जाता है। यह हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी स्थिति है, जो मासिक धर्म चक्र को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। हालांकि, इसका असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है। खासकर, त्वचा पर पीसीओएस के ज्यादा लक्षण देखने को मिलते हैं। चेहरे पर एक्ने या मुंहासे भी पीसीओएस के लक्षण हो सकते हैं।
दरअसल, पीसीओएस वाली महिलाओं में हार्मोनल बदलावों की वजह से त्वचा पर एक्ने नजर आने लगते हैं। चेहरे पर मुंहासों की समस्या महिलाओं को अंदर से तोड़कर रख देती है। इसका असर उनके कॉन्फिडेंस लेवल पर भी पड़ता है। साथ ही, उनकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। इसलिए अगर आपके चेहरे पर लंबे समय से मुंहासों की समस्या है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये मुंहासे पीसीओएस की वजह से हो सकते हैं। इसलिए आपको पीसीओएस और एक्ने के बीच क्या संबंध है, इस बारे में विस्तार से जरूर जानना चाहिए। आइए, मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं-
पीसीओएस में चेहरे पर दाने होने का सबसे मुख्य कारण है, हार्मोनल असंतुलन। दरअसल, पीसीओएस में महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन नामक मेल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से त्वचा पर सीबम यानी तेल का उत्पादन ज्यादा होने लगता है। इससे रोमछिद्र (पोर्स) बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। चेहरे के अलावा, दाने पीठ, छाती और गर्दन पर भी हो सकते हैं। पीसीओएस में चेहरे पर दाने होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ना: पीसीओएस में महिला के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। इससे चेहरे पर दाने या एक्ने हो जाते हैं।
मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर, नई दिल्ली की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं कि पीसीओएस के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। सबसे आम लक्षण इस प्रकार हैं-
जी हां, पीसीओएस और पीसीओडी, दोनों में चेहरे पर दाने होना बेहद आम है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD), ये दोनों स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। पीसीओडी में भी त्वचा पर दाने और पिंपल्स और पिग्मेंटेशन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।
पीसीओएस में होने वाले दानों को हार्मोनल पिंपल्स भी कहा जाता है। ये लाल, गहरे और दर्दनाक हो सकते हैं। पीसीओएस की वजह से होने वाले दाने लंबे समय तक रहते हैं। वहीं, चेहरे पर ये दाने बार-बार भी हो जाते हैं। ठोड़ी, जबड़े और गले के पास पीसीओएस के दाने ज्यादा नजर आते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी सिस्ट यानी गांठ जैसे पिंपल्स भी हो जाते हैं।
पीसीओएस से जूझ रही महिलाएं पिंपल्स से भी परेशान रहती हैं। ऐसे में वे पिंपल्स या एक्ने को मिटाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो पीसीओएस के दाने ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
कॉस्मेटिक स्किन और होमियो क्लिनिक की स्किन एक्सपर्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, कई बार पीसीओएस की वजह से चेहरे पर ऐसे दाने हो जाते हैं, जो लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे में अगर घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के दाने ठीक नहीं हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। पीसीओएस ट्रीटमेंट के लिए हार्मोन्स का संतुलन में लाना जरूरी होता है। इसके लिए डॉक्टर कुछ दवाइयां लिख सकते हैं। स्किन के लिए डॉक्टर कुछ ट्रीटमेंट्स करवाने की सलाह दे सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
जी हां, पीसीओएस की वजह से होने वाले मुंहासे पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं।
नहीं, इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो करना भी जरूरी होता है।
नहीं, पीसीओएस में चेहरे के अलावा, पीठ, गर्दन, छाती पर भी दाने निकल सकते हैं।
जी हां, पीसीओएस के दाने लाल और दर्दनाक होते हैं।
पीसीओएस में हार्मोनल असंतुलन की वजह से त्वचा पर अधिक तेल बनने लगता है। इससे चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं।