
... Read More
Excessive sweating : गर्मी में आता है ज्यादा पसीना, तो अपनाएं ये उपाय। © Shutterstock.
Excessive Sweating Remedies: भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का हाल बेहाल है। शरीर से पसीना निकलना खराब नहीं होता, इससे शरीर का तापमान नियंत्रित और सामान्य बना रहता है। साथ ही पसीने के जरिए शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाती है। हालांकि, हद से ज्यादा पसीना आना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। बहुत से लोगों को अधिक पसीना आता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका पसीना बहुत बदबू करने वाला होता है। पसीना अधिक आए, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर लें। साथ ही कुछ घरेलू उपायों (home remedies for excessive sweating) को भी आजमाना शुरू कर दें।
गर्मी के मौसम में कम पानी पीने से पसीना बदबू करने लगता है। इस मौसम में दो से तीन लीटर पानी पीने के साथ ही अन्य तरल पदार्थ भी अधिक लें। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी।
यदि आपको अंडरआर्म, गर्दन, माथे आदि पर अधिक पसीना आता है, तो वहां बर्फ का टुकड़ा रगड़ें। कुछ लोगों को अंडरआर्म से बहुत अधिक बदबू आती है। इस भाग पर भी आप बर्फ रगड़ें। इससे गर्मी बाहर निकलेगी, जिससे पसीना कम आएगा।
आलू का इस्तेमाल चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए खूब किया जाता है। साथ ही आलू में कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो पसीना आने की समस्या को कम करते हैं। इसके लिए आप आलू को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे नहाने से पहले उन भागों पर लगाएं, जहां से पसीना अधिक निकलता है। पसीने के साथ ही बदबू आने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
खीरे का सीजन चल रहा है। खीरे में पानी अधिक होता है, ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसे खाने के साथ ही शरीर के उन हिस्सों पर इसका पेस्ट लगाएं, जहां से पसीना अधिक निकलता है। वैसे तो गर्मी के दिनों में मेकअप कम ही करना चाहिए। पसीना आने से मेकअप उतर भी जाता है। यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप देर तक टिका रहे, तो खीरे का रस चेहरे पर लगाएं। इससे पसीना कम आएगा और आपका मेकअप भी देर तक टिका रहेगा।
इन घरेलू नुस्खों से दूर करें हथेलियों और पैरों में पसीना आने की समस्या
पसीने में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस भाग से अधिक पसीना निकले, उसकी साफ-सफाई का ख्याल रखें। अंडरआर्म्स से बाल साफ करें। पसीना निकलने से शरीर और कपड़ा गीला रहता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस तरह से शरीर बदबू करने लगता है।
कुछ लोगों को शरीर की बजाय पैरों और हथेलियों में अधिक पसीना आता है। इसका उपचार करने के लिए आप फिटकरी पाउडर लें। इसे आधी बाल्टी पानी में डालें। अब इसमें तलवों को डुबाकर बैठें। इससे पसीना कम आएगा।
Body Odour Problem : इन घरेलू उपायों से पाएं तन की दुर्गंध से छुटकारा
क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय
आपको भी आता है रात में अधिक पसीना, हो सकती हैं ये वजहें
योनि में जब आए अधिक पसीना, तो इन उपायों से पाएं इस समस्या से निजात
गर्मी में अधिक पसीना बिगाड़ सकता है आपकी बालों की सेहत, यूं रखें खास ख्याल