
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : September 19, 2025 1:56 PM IST
Medically Verified By: Dr. Vivek Jain
Child Obesity: मोटापा एक आम समस्या है, जिससे सिर्फ युवा ही नहीं कई बच्चे भी परेशान हैं। वैसे तो मोटापा कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का अहम कारण होता है। आजकल के खराब डाइट और जीवनशैली की वजह से बच्चों में भी मोटापे की शिकायत देखने को मिल रही है। कई पेरेंट्स अपने बच्चों के मोटापे से परेशान हैं। मोटापे की वजह से बच्चों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है। इसलिए मोटापे को खत्म करना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि सितंबर को राष्ट्रीय बाल मोटापा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। आज के समय में मोटापा एक सबसे बड़ी समस्या बन गई है। आइए, फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, पीडियाट्रिक्स डॉ. विवेक जैन से जानते हैं बच्चों में मोटापा क्यों बढ़ रहा है?
आजकल के बच्चे मोबाइल, टीबी और कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताते हैं। इसकी वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। यह बच्चों में मोटापा बढ़ने का एक सबसे अहम कारण होता है। जो बच्चे शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते हैं, उनमें मोटापा ज्यादा देखने को मिलता है।
आजकल बच्चे जंक फूड और फास्ट फूड भी ज्यादा मात्रा में खाते हैं। इसकी वजह से उनका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, घर पर अनियमित भोजन की आदतों की वजह से भी बच्चों में मोटापा बढ़ता है। जो बच्चे ज्यादा फास्ट फूड, जंक फूड या मीठे पदार्थों का सेवन करते हैं, उनमें मोटापा बढ़ सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।