Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों होती है यूरिन में जलन और क्यों आता है रुक-रुक कर पेशाब?, जानें कारण और राहत के घरेलू उपाय

जब पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस हो और साथ ही यूरिन का फ्लो रुक-रुक आए तो इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें। ये समस्याएं कई गम्भीर बीमारियों का एक संकेत हो सकती हैं।

क्यों होती है यूरिन में जलन और क्यों आता है रुक-रुक कर पेशाब?, जानें कारण और राहत के घरेलू उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Published : March 11, 2025 10:01 AM IST

इन दिनों लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से कुछ ऐसी बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बहुत अधिक बढ़ रही हैं, जो इससे पहले इतनी गम्भीर नहीं मानी जाती थीं या जो कभी-कभार और कुछ लोगों को ही होती थीं। यूरिन से जुड़ी कुछ ऐसी ही प्रॉब्लम्स (Urine related problems) हाल के कुछ वर्षों में बढ़ी हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों में पेशाब से जुड़ी जो प्रॉब्लम्स इन दिनों कॉमन हो रही हैं उनमें पेशाब करते समय जलन और तेज दर्द महसूस करने और रुक-रुककर पेशाब आने (Ruk ruk kar peshab aana) जैसी परेशानियां भी प्रमुख हैं। विशेषकर महिलाओं में ये परेशानी (Urine related problems in women) बहुत अधिक देखी जाती है। कुछ मामलों में ये समस्याएं खुद-ब-खुद कुछ दिनों में ठीक हो जाती हैं। लेकिन, अगर कई-कई दिनों तक आपको ये प्रॉब्लम्स महसूस होती हैं तो इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं क्योंकि, ये कुछ गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स और बीमारियों का भी लक्षण (Reasons of intermittent urination) हो सकता है।

बूंद-बूंद पेशाब आने के कारण क्या हैं?- Causes Of Intermittent Urination

यूटीआई- Urinary Tract Infection

यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़े इंफेक्शन के कारण यूरिन पास करते समय पेशाब का फ्लो रुक-रुक कर आता है। इसी के साथ-साथ पेशाब करते समय जलन होना भी यूटीआई का एक संकेत (Symptoms of UTI) है।

किडनी में संक्रमण-Kidney Infection

पेशाब से जुड़ी समस्याएं किडनी में इंफेक्शन का भी महत्वपूर्ण संकेत हो सकती हैं। जब किडनी में इंफेक्शन या किसी प्रकार की बीमारी हो तो पेशाब में  भी इसके लक्षण दिखायी दे सकते हैं। जैसे सुबह पेशाब करते समय तेज दर्द, जलन और रुक-रुक कर पेशाब होना भी किडनी इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है।

Also Read

More News

हाई ब्लड शुगर लेवल-High Blood Sugar Levels

डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड शुगर लेवल की स्थिति में में भी रुक-रुक कर पेशाब होने की समस्या हो सकती है। अगर आपको अपनी डायबिटीज की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है और पेशाब में बार-बार इस तरह की समस्याए दिखायी दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या से राहत के उपाय- Treatment Of Urine Related Problems.

हाइड्रेटेड रहें-Stay hydrated

दिन में 2 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी शरीर में छुपी गंदगी और बैक्टेरिया को पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने का काम करेगा।

डाइट में करें बदलाव-Adopt healthy diet

रसीले फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। नींबू पानी और नारियल पानी जैसे मूत्र वर्धक ड्रिंक्स का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड्स, मीठे फूड्स, बोतलबंद ड्रिंक्स और चाय-कॉफी का सेवन कम से कम करें।

एक्सरसाइज करें-Stay Active and exercise regularly

नियमित एक्सरसाइज करें। खासकर कीगल एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित करें। कसरत करने से मांसपेशियों की अकड़न कम होगी और आप रिलैक्स्ड भी महसूस करेंगे। इससे पेशाब से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।