Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Causes of Breast Pain in Hindi: पीरियड्स होने के कारण अक्सर महिलाओं को स्तनों में टाइटनेस, छूने पर दर्द होने की समस्या दो-तीन दिनों तक परेशान करती है। हालांकि, सभी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द हो, ये जरूरी नहीं है। स्तनों में दर्द होने के कई कारण होते हैं। इसे मैस्टाल्जिया (Mastalgia) कहा जाता है। लगातार स्तनों में दर्द होने की समस्या को नजरअंदाज करना घातक भी हो सकता है। कई बार लगातार बैठे रहने, अनहेल्दी हैबिट्स, गलत खानपान के कारण भी स्तनों में दर्द की शिकायत होती है, जो कुछ ही दिनों में खुद ब खुद ठीक भी हो जाता है। मैस्टाल्जिया होने पर ब्रेस्ट के आसपास की त्वचा और बगलों में दर्द भी हो सकता है। आखिर किन अन्य कारणों से ब्रेस्ट पेन/मैस्टाल्जिया (Mastalgia) होता है, जानें यहां....
जब पीरियड्स की डेट नजदीक आती है, तो ब्रेस्ट में कई महिलाओं को दर्द महसूस होता है। हालांकि, ये पीरियड्स के खत्म होने के बाद ही नॉर्मल हो जाता है। कई महिलाओं में मैस्टाल्जिया दर्द 5 से 10 दिन की भी हो सकती है। हॉर्मोनल चेंजेज के कारण भी यह दर्द होता है।
जो महिलाएं अपने शिशु को ब्रेस्टफीड कराती हैं, उनमें कई बार मैस्टाइटिस (mastitis) नाम का एक इंफेक्शन हो जाता है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट की टिशूज में इंफ्लेमेशन, दर्द, सूजन, बुखार, ठंड लगना आदि की समस्या हो सकती है। यह ब्रेस्ट के मैमरी ग्लैंड (mammary gland) में होता है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन निप्पल में कोई समस्या होने के कारण भी हो सकता है। आमतौर पर यह पहले तीन महीने ब्रेस्टफीड कराने के दौरान अधिक हो सकता है। बेहतर है कि अपने बच्चे को स्तनपान कराते समय खास सावधानी बरतें।
यदि आप कोई दवा खा रही हैं जैसे थायरॉएड, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बालों और मुंहासों की समस्या को रोकने की दवा आदि तो ये भी शरीर में जाकर किसी ना किसी तरह का नकारात्मक असर करता है। इससे भी कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है।
यदि आप अपने ब्रेस्ट के साइज के अनुसार अंडर गार्मेंट्स या ब्रा का चुनाव नहीं करती हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता है। अधिक टाइट ब्रा पहने रहने से भी ब्रेस्ट की मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। आजकल वायर ब्रा पहनने का ट्रेंड बढ़ गया है। ये भी दर्द की वजह बन सकता है। सही साइज, आरामदायक फैब्रिक को ध्यान में रखकर ही ब्रा खरीदें।