किन कारणों से पीरियड्स के दौरान होती है ब्लड क्लॉटिंग?  जानिए इलाज के तरीके

Causes Of Blood Clots During Periods : पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी होना सामान्य है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह और इलाज का तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 18, 2023 10:56 AM IST

Causes Of Blood Clots During Periods  : पीरियड्स के दौरान क्या आपको ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी से जूझना पड़ता है? अगर हां, तो इसके लिए आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं होती है, दुनियाभर की कई महिलाओं को इस तरह की परेशानी होती है। पीरियड्स के समय ब्लड के थक्के तब विकसित होते हैं जब गर्भाशय रक्त की बढ़ी हुई मात्रा को बहाता है जो शरीर से बाहर आने से पहले आपकी योनि में जम जाता है। ऐसे में मासिक धर्म के दौरान ब्लड के थक्के हानिकारक नहीं होते हैं। हालांकि, अगर आपको सात दिनों से अधिक ब्लीडिंग हो रही है तो इस  स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस लेख में हम आपको पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी को कम करने के कुछ असरदार उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग क्या है?

पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लड क्लॉटिंग में ब्लड ग्लोब की तरह होते हैं, जो दिखने में जेल की तरह दिखते हैं। ये ग्लब्स रक्त के ऊतक और उप-उत्पाद भी हो सकते हैं जिन्हें मासिक धर्म चक्र के दौरान गर्भाशय से बाहर निकाल दिया जाता है। पीरियड्स में छोटे-छोटे ब्लड क्लॉटिंग होना सामान्य है, इसके लेकर चिंता की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, यदि अगर पीरियड्स के दौरान ब्लड की  क्लॉटिंग काफी ज्यादा बड़ी नजर आ रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।

पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग का इलाज

रास्पबेरी टी

पीरिड्स के दौरान क्लॉटिंग की परेशानी को कम करने के लिए आप रास्पबेरी टी का सेवन कर सकते हैं। इशके लिए 1 कप पाली लें। इसमें 1 चम्मच रेड रास्पबेरी टी डालें, इसके बाद इसे करीब 5 मिनट तक उबाल लें। बाद में इसे छान लें और इसमें शहद मिक्स करके पिएं। इससे ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी कम होगी। दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करने से आपको अधिक लाभ मिलेगा।

मालिश करें

विभिन्न मालिश तकनीकें प्रजनन प्रणाली के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और गर्भाशय के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती हैं। मालिश कराने से मासिक धर्म के रक्त के थक्कों को भी दूर करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

ठंडी सिंकाई

पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी को कम करने के लिए आप ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। ठंडी सिंकाई के लिए आप कुछ बर्फ के टुकड़ों को सूती कपड़े में बांधकर प्रभावित हिस्से की सिंकाई कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, जो क्लॉटिंग की परेशानी को कम कर सकता है।

पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉटिंग होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको अधिक परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि किसी भी तरह की गंभीर समस्या को कम किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.