ये 4 बीमारियां हैं मसूड़े काले होने के कारण, काले मसूड़े-दांतों की समस्या को ना करें नजरअंदाज, अपनाएं ये इलाज

स्वस्थ मसूड़े वही कहलाते हैं, जिसमें से खून ना निकले, दांतों से मसूड़े अलग ना हों और रंग भी लाल या गुलाबी हो। कई बार मसूड़े का रंग काला हो जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। जानें, मसूड़ों के काले होने के पीछे के मुख्य कारण क्या हो (Causes of Black Gums) सकते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 30, 2020 5:02 PM IST

Causes of Black Gums in Hindi: आपके चेहरे की खूबसूरती आपके मोतियों से चमकते दांत और हेल्दी-गुलाबी मसूड़े (Gums) भी बढ़ाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के दांत और मसूड़े बहुत काले (Black gums), भद्दे से नजर आते हैं। स्वस्थ मसूड़े वही कहलाते हैं, जिसमें से खून ना निकले, दांतों से मसूड़े अलग ना हों और रंग भी लाल या गुलाबी हो। कई बार मसूड़े का रंग काला या हल्का ग्रे रंग का हो जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। हो सकता है मसूड़ों (Healthy Gums) से संबंधित कोई रोग हो, जिसके कारण मसूड़े काले हो रहे हैं या फिर आपका खानपान सही नहीं होने पर भी मसूड़ों की रंगत बदल जाती है। मसूड़े अस्वस्थ या रोग ग्रस्त (gum disease) हो जाते हैं। जानें, मसूड़ों के काले होने के पीछे के मुख्य कारण क्या हो (Causes of Black Gums) सकते हैं....

मसूड़े काले होने के कारण (causes of black tooth and gum in hindi)

1 शरीर में मेलानिन अधिक होने से मसूड़े काले हो सकते हैं। मेलानिन त्वचा के रंग को गहरा बनाता है। जिन लोगों की त्वचा अधिक सांवली होती है, तो उनके मसूड़े भी हल्के काले (causes of black tooth and gum in hindi) होते हैं। यह नेचुरल है, किसी समस्या का लक्षण नहीं है। यदि आपका रंग साफ है, फिर भी मसूड़े काले हो गए हैं, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

2 यदि आप किसी दवा का सेवन लगातार कर रहे हैं, तो उसके भी साइड इफेक्ट्स होने से मसूड़ों का रंग धीरे-धीरे काला होने लगता है। स्ट्रेस, डिप्रेशन की दवाओं का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

3 अल्सरेटिव जिंजिवाइटिस (Ulcerative Gingivitis) नामक मसूड़ों की बीमारी होने से भी गम (Gum) या मसूड़े काले हो जाते हैं।अल्सरेटिव जिंजिवाइटिस एक तरह का इंफेक्शन होता है, जिसमें मसूड़ों में दर्द, सांसों में दुर्गंध, मसूड़ों से खून आने के लक्षण (ulcerative gingivitis symptoms) नजर आते हैं। इसे लाइलाज छोड़ने से मसूड़ों के टिशूज प्रभावित होते हैं, जिससे मसूड़ों का रंग काला हो जाता है।

4 स्मोकिंग करने से भी मसूड़े काले (masude kale hone ka karan in hindi) होते हैं। मसूड़ों के साथ ही सिगरेट में मौजूद हानिकारक तत्व दांतों को भी धब्बेदार बनाते हैं। धूम्रपान के सेहत पर कई अन्य साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। जो लोग अधिक स्मोकिंग करते हैं, उनमें फेफड़े का कैंसर, सांस संबंधित रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों के होने के खतरा भी बढ़ जाता है। आपने ध्यान दिया होगा जो लोग अधिक सिगरेट पीते हैं, उनके होंठ, दांत, मसूड़े सब धब्बेदार और काले नजर आते हैं।

Periodontitis in Diabetes: आपके मसूड़ों में हो रही है बार-बार यह एक समस्या, कहीं हाई ब्लड शुगर तो नहीं?

Bleeding Gum : जब आए मसूड़ों से खून, तो ये 3 घरेलू उपचार आएंगे काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source