hamburger icon
A
Read in English

मुंह में कड़वा स्वाद हो सकता है इस बीमारी का लक्षण, जानिए उपचार और बचाव

Munh mein kadva swad: किसी भी बीमारी में शरीर में धीरे-धीरे बदलाव दिखायी देने लगते हैं। इन बदलावों को नजरअंदाज करने से स्थिति गम्भीर हो सकती है। मुंह में कड़वा स्वाद महसूस होना भले ही आपको एक मामूली बात लगती है तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2025 6:53 PM IST

Reasons of bitter taste in mouth: अक्सर ऐसा है कि आपको मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ महसूस होता है या आपको ऐसा लगता है कि आपने कोई कड़वी चीज खा ली है। इसे मुंह का स्वाद कड़वा होना (bitter taste in mouth) भी कहते हैं और यह कोई मामूली समस्या नहीं है। जी हां, ज्यादातर लोगों को लगता है कि मुंह का स्वाद अगर कड़वा हो जाए तो यह कोई छोटी-मोटी या मामूली बात है लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, मुंह का कड़वा स्वाद (Munh mein kadva swad) कुछ बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। इसीलिए, सलाह दी जाती है कि आप बार-बार अगर मुंह में कड़वा स्वाद महसूस कर रहे हैं तो आप अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

किन बीमारियों का लक्षण है मुंह का स्वाद कड़वा होना

आमतौर पर देखा जाता है कि साइनस, सर्दी-जुकाम और बुखार होने या वायरल इंफेक्शन्स होने पर लोगों को मुंह में कड़वा स्वाद महसूस हो सकता है। इसी तरह एसिडिटी (Acidity) और कुछ खास तरह के भोजन करने के बाद भी मुंह का स्वाद खराब हो सकता है। लेकिन, अगर बार-बार और कई दिनों तक आपको मुंह का स्वाद कड़वा लगे तो यह लिवर से जुड़ी बीमारियों का लक्षण हो सकता है। विशेषकर हेपेटाइटिस बी के मरीजों में मुंह में कड़वा स्वाद महसूस हो सकता है।

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) का एक महत्वपूर्ण लक्षण है मुंह का स्वाद कड़वा हो जाना। दरअसल, हेपेटाइटिस की बीमारी लिवर में सूजन के साथ शुरू होती है। इस बीमारी में मरीज अगर लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं या लम्बे समय तक अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं तो इससे लिवर तेजी से डैमेज हो सकता है और इसकी वजह से आपको लिवर से जुड़ी अन्य गम्भीर बीमारियां हो सकती हैं। बता दें कि, वर्ल्ड हे ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, हेपेटाइटिस बी  जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसीलिए, लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत अपने लिवर की जांच करानी चाहिए।

हेपेटाइटिस बी के अन्य लक्षण- Hepatitis B Symptoms and signs

हेपेटाइटिस बी से बचाव के उपाय- Tips for preventing Hepatitis B

  1. साफ-सफाई का ख्याल रखें
  2. हमेशा ताजा पका हुआ और घर का बना खाना ही खाएं
  3. दूषित पानी से बचें। हमेशा साफ-सुथरा और स्वच्छ पानी पिएं।
  4. अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार लिवर के टेस्ट कराएं और सभी वैक्सीन्स लगवाएं।
  5. बच्चों की सभी वैक्सीन्स और टीके समय पर दिलाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।