Belly Fat After C-Section: क्या आपकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है? अगर हां, तो आपका पेट बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा होगा। सी-सेक्शन के बाद पूरी फिगर ही बदल जाती है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी कराना चाहती हैं, लेकिन कई जटिलताओं की वजह से डॉक्टर को सी-सेक्शन डिलीवरी करनी पड़ती है। इसकी वजह से उनका पेट निकलने लगता है और वह मनपसंद के कपड़े तक नहीं पहन पाती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि नॉर्मल डिलीवरी की तुलना में सी-सेक्शन में पेट ज्यादा बाहर क्यों निकलता है? आइए, जानते हैं इसके कारण और पेट को कम करने के टिप्स-
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट क्यों निकल जाता है?- Causes of Belly Fat After C-Section in Hindi
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट की मांसपेशियां खिंच जाती हैं। जब सी-सेक्शन डिलीवरी होती है, तो मांसपेशियों को अपनी जगह लेने में समय लग जाता है। इसकी वजह से आपको पेट बाहर निकलना हुआ महसूस हो सकता है।
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद शरीर में तरह पदार्थ ज्यादा जमा हो जाता है और पेट फूला हुआ दिख सकता है।
डिलीवरी के बाद गर्भाशय को अपने सामान्य आकार में आने में 6 से 8 सप्ताह का समय लगता है। इसलिए इस बीच में आपको पेट बाहर निकला हुआ दिख सकता है।
सर्जरी के निशान भी बेली फैट का कारण बन सकते हैं। स्कार के आस-पास जमा होने वाले टिश्यू की वजह से पेट में उभार दिख सकता है।
सर्जरी के बाद कुछ महिलाओं में सूजन हो जाती है, जिससे पेट निकला हुआ दिख सकता है। हालांकि, यह कुछ हफ्तों में बिना मेहनत के कम होने लगता है।
सी-सेक्शन के बाद पेट कम करने के टिप्स- Belly Fat Reduce Tips in Hindi
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए आपको रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अगर आप रोजाना व्यायाम करोगे, तो इससे पेट को कम करने में मदद मिल सकती है।
पेट कम करने के लिए आप वॉक या हल्का योग भी कर सकते हैं।
सी-सेक्शन के बाद केगल्स एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे कोर मसल्स मजबूत बनती हैं।
अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें। आप साबुत अनाज, फल और सब्जियों का सेवन करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी।
पेट कम करना चाहते हैं, तो प्रोसेस्ड फूड्स, हाई शुगर फूड्स और तला-भुना भोजन खाने से बचें।
स्तनपान जरूर कराएं, इससे कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिलती ।
सी-सेक्शन के बाद वजन कम करने के लिए स्ट्रेस मैनेज करें।
डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.