Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early signs and symptoms of kidney: हम अपनी जीवनशैली के दौरान कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण हमें बाद में स्वास्थ्य से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए कोई एक नहीं बल्कि कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है और जब हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो हमें ही उल्टा कई परेशानियां होने लगती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी सिर्फ छोटी-मोटी समस्याएं ही नहीं बल्कि कई बड़ी व गंभीर बीमारियां भी हैं, जो हमारी जीवनशैली से जुड़ी खराब आदतों व अनहेल्दी डाइट के कारण हो सकती हैं। इसलिए बहुत सी ऐसी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, जिनकी मदद से आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं। न सिर्फ छोटी-मोटी बीमारियां, बल्कि कई बड़े रोग भी हैं, जिनके कारण कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष सिंघल ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी और हमारी दिनचर्या की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया जो लिवर और कैंसर जैसी बीमारियां होने के खतरे को बढ़ा सकती है।
डॉक्टर मनीष सिंघल ने बताया कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई ऐसी गलतियां हो सकती हैं, जो समय के साथ-साथ धीरे-धीरे किडनी व लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ा देती हैं। उदाहरण के रूप में शराब पीना भी किडनी और लिवर कैंसर होने के खतरे को बढ़ा देता है और यह खतरा विशेष रूप से उन लोगों में बढ़ता है, जो रोजाना और ज्यादा शराब पीते हैं। ज्यादा शराब पीने के कारण न सिर्फ कैंसर बल्कि लिवर सिरोसिस व अन्य कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
आगे डॉक्टर मनीष ने बताया कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनमें भी लिवर और किडनी कैंसर जैसे रोग होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। सिगरेट, बीड़ी, हुक्का, मुंह में रखा जाने वाला तंबाकू या किसी भी तरह का तंबाकू का सेवन करना कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इससे सबसे ज्यादा खतरा मुंह व गले के कैंसर का बढ़ता है, इसके अलावा लिवर और किडनी के कैंसर का खतरा भी इससे बढ़ सकता है।
डॉक्टर मनीष ने बताया कि सिर्फ शराब या स्मोकिंग ही नहीं बल्कि खानपान से जुड़ी कुछ गलत आदतों के कारण भी लिवर और किडनी का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। अनहेल्दी डाइट के कारण भी लिवर व किडनी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, उदाहरण के रूप में अगर कोई व्यक्ति डाइट में ज्यादा फैट वाली चीजें और रिफाइंड शुगर वाली चीजें खाते हैं, तो उसे मोटापा व मेटाबॉलिक डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिस कारण से कैंसर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
डॉक्टर मनीष के अनुसार अगर आप किसी ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां पर आप बार-बार केमिकल्स के संपर्क में आते हैं या फिर किसी प्रकार के रेडिएशन आदि के संपर्क में आते हैं, तो ऐसी स्थितियों के कारण भी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक किसी केमिकल या रेडिएशन के संपर्क में आना कैंसर का कारण बन सकता है।