hamburger icon
A
Read in English

क्यों होता है सर्दियो में बार-बार बदन दर्द, इन गम्भीर बीमारियों का भी हो सकता है ये संकेत, जानें अन्य कारण और राहत के उपाय

कुछ लोगों को इतना अधिक दर्द महसूस होता है कि उनके लिए उस दर्द को बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है और वे दर्द से कराह उठते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2023 2:45 PM IST

Cause of severe body pain in winters: सर्दियों का मौसम आलस और सुस्ती से भरा हुआ होता है और इसी वजह से लोगों सुबह देर से उठते हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते। इन सब बातों के चलते लोगों को अक्सर शरीर में अकड़न, थकान और दर्द महसूस होता है। इसी तरह ठंड लगने या कोल्ड वेव (cold wave) जैसी स्थितियों के कारण भी लोगों को बदन दर्द की शिकायत काफी अधिक होती है। वहीं, अक्सर होता है कि मौसम बदलने के साथ ही कुछ लोगों को तेज बदन दर्द की शिकायत होने लगती है। वहीं, मोटापा, गठिया और अन्य कई बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी बदन दर्द हो सकता है। लेकिन, कुछ लोगों को इतना अधिक दर्द महसूस होता है कि उनके लिए उस दर्द को बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है और वे दर्द से कराह उठते हैं। ऐसा उन लोगों के साथ भी होता है जो किसी बीमारी से पीड़ित ना हों या जिन्हें कोई पुरानी चोट ना लगी हो। (Cause of severe body pain in winters in Hindi)

तो फिर क्यों सर्दियों के मौसम में इस तरह का गम्भीर बदन दर्द होता है? आइए जानें इसी असहनीय दर्द के कुछ कारण (causes of severe body ache) और उनसे बचाव के उपाय भी।

इन कारणों से हो सकता है सर्दियों तेज बदन दर्द (causes of severe body pain in winter season in hindi.)

कसरत ना करने की आदत

चूंकि सर्दियों में सुस्ती और आलस की वजह से लोग जिम जाने या मॉर्निंग वॉक जैसी एक्टिविटीज से बचते रहते हैं। लेकिन,एक्सपर्ट्स के अनुसार आपके इसी आलस की वजह से आपको तेज बदन दर्दकी शिकायत हो सकती है। दरअसल, एक्टिव ना रहने के कारण लोगों के मसल्स और नसों की कसरत नहीं हो पाती और वे अकड़ जाती हैं। इसी तरह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इन सब कारणों से लोगों को बार-बार बदन दर्द होने लगता है। (causes of body ache in winters-lack of activities of body movement)

ज्यादा देर तक खुली जगह में रहना

ठंड में बहुत अधिक बाहर रहने से भी लोगों को जोड़ों में दर्द या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। यही वजह है कि ठंड में बाइक या साइकिल चलाने वाले लोगों को भी बार-बार बदन दर्द महसूस होता है। दरअसल, ठंडी हवा के सम्पर्क में आने से जॉइंट में मौजूद फ्लूइड या तरल पदार्थ (fluid in joints ) गाढ़ा होकर जमने लगता है जिससे, चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम करते समय दर्द और तकलीफ महसूस होती है।

इस विटामिन की कमी से भी होता है बॉडी पेन (Nutritional deficiency that can trigger body pain)

चूंकि सर्दियों के मौसम में लोगों को धूप भी कम मिलती है और लोग अधिकांश समय घर या ऑफिस के भीतर ही रहे हैं। इसकी वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो जाती है। बता दें कि, विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो हड्डियों, दांतों और जॉइंट्स को मजबूती देता है और उनके फंक्शन को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता तो हड्डियों, जोड़ों और पीठ में दर्द (back pain) जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

बॉडी पेन से बचने के उपाय (Tips to prevent body pain in winters)

  • कैल्शियम और विटामिन डी रिच फूड्स का सेवन अधिक करें।
  • अधिक मात्रा में पानी पीएं।
  • रोजाना हल्की-फुल्की कसरत करें।
  • हर दिन सुबह 15 से 30 मिनट धूप में टहलें ।