
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Cat Ownership Linked to Increased Risk of Schizophrenia: पिछले कुछ सालों में भारतीय घरों में पालतू जानवरों को पालने का ट्रेड तेजी से बढ़ गया है। लोग अपने घरों मे कुत्ता और बिल्ली रखने पर ज्यादा फोकस करते है। ये दो जानवर ऐसे है, जो परिवार के साथ आसानी से मिलजुल जाते है। अगर आपने भी घर मे शौक मे बिल्ली पाल रखी है, तो सावधान हो जाइए। पिछले कुछ सालो में सोशल मीडिया और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ है कि बिल्ली को पालना सिजोफ्रेनिया (Schizophrenia) का खतरा बढ़ जाता है। सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) एक मानसिक बीमारी है।
मायो क्लिनिक पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को सोचने-समझने में कठिनाई, वास्तविकता और कल्पना में भ्रम, असामान्य विचार, मोटिवेशन की कमी जैसे लक्षण नजर आते है। आमतौर पर सिजोफ्रेनिया को जेनेटिक, बायोलॉजिकल, पर्यावरणीय और साइकोलॉजिकल कारणों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालो मे ये बीमारी बिल्ली के कारण भी देखी जा रही है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, बिल्लियों के अदर Toxoplasma gondii नामक परजीवी पाया जाता है। यह एक माइक्रोस्कोपिक परजीवी है, जो बिल्ली के शरीर में अपना अंतिम जीवन-चक्र पूरा करता है। जब एक व्यक्ति इस परजीवी से संक्रमित बिल्ली से संपर्क बनाता है, तो T. gondii संक्रमण दिमाग को प्रभावित कर सकता है। यह न्यूरोट्रांसमीटर (जैसे डोपामिन) पर असर डाल सकता है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियों का खतरा कई गुणा ज्यादा हो जाता है।
कई रिसर्च मे ये बात भी सामने आई है कि ये बात जरूरी नही है कि हर बिल्ली से इसान को सिजोफ्रेनिया का खतरा हो ही। केवल वही बिल्लियां T. gondii फैलाती हैं जो इससे संक्रमित हों। यह संक्रमण बिल्लियों में भी बहुत दुर्लभ है। अगर किसी व्यक्ति के घर में पालतू बिल्ली है और वो सामान्य रूप से बिल्ली की सही देखभाल, साफ-सफाई और वैक्सीनेशन करवा रहा है, तो उसमे T. gondii परजीवी के होने की संभावना काफी कम है। इसलिए ऐसा कहना बिल्कुल गलत होगा कि हर बिल्ली से इंसान को सिजोफ्रेनिया का खतरा हो सकता है।
अगर आपने घर मे बिल्ली को पाला हुआ है, तो संक्रमण और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते है।
- बिल्ली के शरीर और बालों की सफाई करते समय ग्लव्स पहने
- बिल्ली को कच्चा मांस न खिलाए।
- जहां तक संभव हो, बिल्ली को घर के अंदर ही रखने की कोशिश करे।
- बीमार पड़ने पर बिल्ली का इलाज करवाए।
- बिल्ली को छूने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।