जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर कैसे है फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर गाजर मधुमेह में फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 11, 2019 11:27 AM IST

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जहां व्यक्ति अपने शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है तथा उसकी कोशिकाएं इंसुलिन को ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे पाती है। बीटा कैरोटीन कंपाउंड से भरपूर गाजर दिल और डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन से कोलेस्ट्राल और हार्ट-अटैक का खतरा कम हो जाता है तथा कई तरह की बीमारियां भी आपके आसपास नहीं भटकती।

डायबिटीज का मुकाबला करना है तो करें कैल्शियम का सेवन

जर्नल ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कॉमन जेनेटिक भिन्नता वाले लोगों में बीटा कैरोटीन के हाई ब्लड शुगर लेवल, जो शरीर में विटामिन ए के रूप में परिवर्तित होता है, टाइप -2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है। आप गाजर का सलाद, जूस या फिर सूप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही हेल्दी हैं ये 8 ड्रिंक्स, आज से ही कर दें पीना शुरू

आपको बता दें कि मधुमेह के रोगियों के लिए गाजर का इस्तेमाल इसलिए भी लाभकारी है, क्योंकि गाजर की शुगर आसानी से पच जाती है। गाजर को अपनी डाइट में शामिल करने का एक और बड़ा फायदा यह होता है कि इससे मधुमेह की समस्या निजात पाया जा सकता हैं। इसलिए शरीर में मौजूद इन्सुलिन की मात्रा को बरकरार रखने के लिए आप गाजर को रोजाना अपने भोजन में शामिल करें।

स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से बचाती है गाजर, जानें इसके सेहत लाभ

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जहां खान-पान पर बहुत ही ध्यान दिया जाता है। हालांकि, बहुत से फल और सब्जियां आपके लिए फायदेमंद भी हैं। जिन खाद्य पदार्थों में कम जीआई वैल्यू हो मधुमेह के रोगियों उसे लेने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि फूड्स की जीआई वैल्यू डायट पर अधिक कंट्रोल करने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर गाजर मधुमेह में फायदेमंद है और आपके त्वचा को निखारने का काम भी करता है, क्योंकि इसमें लो जीआई वैल्यू होता है।

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source