
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 3, 2023 5:24 PM IST
Care tips after bone cancer surgery : हड्डियों में होने वाले कैंसर को बोन कैंसर कहा जाता है। कई बार दवाओं और थेरेपी से बोन कैंसर का इलाज न होने पर सर्जरी का सहारा लिया जाता है। सर्जरी के बाद मरीजों को अपनी एक्स्ट्रा देखभाल करनी चाहिए। वैशाली स्थिति मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर - आर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉक्टर डॉ. अखिलेश यादव का कहना है कि हड्डियों में दुर्लभ ट्यूमर को हटाने के लिए बोन कैंसर सर्जरी की जाती है। हाल के दिनों में हड्डी के कैंसर ( Bone Cancer ) का प्रसार काफी तेजी से बढ़ गया है, इसका कारण आधुनिक समय में खराब होते लाइफस्टाल हैं।
डॉक्टर अखिलेश बताते हैं कि बोन कैंसर शरीर के अलग-अलग अंगों की हड्डियों में हो सकता है। हाथों या पैरों की हड्डियों में बोन कैंसर की इलाज प्रक्रिया जबड़े की हड्डी, खोपड़ी के आधार पर, रीढ़ की हड्डी में या कूल्हे की हड्डी की तुलना में सरल होती है। अधिकांश रोगियों को बोन सर्जरी के बाद यह समझ नहीं आता है कि आखिर वे किस तरह अपनी केयर करें, ताकि उन्हें आगे इस तरह की गंभीर स्थिति से न झेलना पड़े। ऐसे में आपके लिए कुछ आसान से सुझाव हैं, जिससे आप अपनी बोन कैंसर सर्जरी के बाद अच्छे से केयर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-
डॉक्टर अखिलेश का कहना है कि कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद भी मरीजों को अपना नियमित चेकअप कराते रहना चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी बोन सर्जरी हुई है, तो नियमित रूप से डॉक्टर से फॉलो-अप लेना न भूलें। क्योंकि कभी-कभी शरीर के अंदर कैंसर कोशिकाओं वाले छोटे क्षेत्रों का पता नहीं चल पाता है, ऐसे में नियमित चेकअप से इसके बारे में सही जानकारी हो सकती है। साथ ही समय पर इसका इलाज करना संभाव हो जाता है।
डॉक्टर बताते हैं कि बोन कैंसर सर्जरी के बाद आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य रूप से अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने की कोशिश करें। खराब और गतिहीन जीवनशैली को छोड़ें। कैंसर सर्जरी के बाद धूम्रपान, शराब, अनियमित स्लीपिंग पैटर्न इत्यादि से दूर रहें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकता है।
डॉक्टर अखिलेश बताते हैं कि बिना डॉक्टरी परामर्श के दवाएं न लें। यह स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं होती है। अगर आपको सर्जरी के बाद दर्द या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही उनके बताए अनुसार ही दवाएं लेने की कोशिश करें।
डॉक्टर बताते हैं कि बोन सर्जरी के बाद आपको थोड़ा रेस्ट की जरूरत होती है, लेकिन अपने लाइफस्टाइल को स्थिर न बनाएं। इसके लिए शुरुआती दिनों में हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें। डॉक्टर का कहना है किकैंसर से लड़ाई के बाद आपको व्यायाम की बहुत ही जरूरत होती है, ताकि आप अपनी खोई ऊर्जा को वापस ला सकें।
Disclaimer: कैंसर सर्जरी के बाद मरीजों को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि आगे होने वाली किसी भी गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सके।