Cardamom Benefits : चबाएंगे इलायची तो होगा वजन कम, सेहत को और भी पहुंचाती है कई लाभ

यदि आप हर दिन एक इलायची का सेवन करेंगे, तो वजन जल्दी कम होगा। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ (cardamom health benefits) पहुंचाते हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 11, 2019 2:31 PM IST

आपके घर में छोटी इलायची तो होगी ही। इसका इस्तेमाल आप हलवा, मिठाई, खीर, सेवई आदि पकवानों में करते होंगे। यह किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। पर क्या आप यह बात जानते हैं कि यह छोटी सी इलायची किस तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (health benefits of cardamom) हो सकती है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कई गुणों से भरपूर इलायची वजन कम करने में मदद करती है। यदि आप हर दिन एक इलायची का सेवन करेंगे, तो वजन जल्दी कम होगा। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ (cardamom health benefits) पहुंचाते हैं।

छोटी इलायची में मौजूद पोषक तत्व

इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर में मौजूद खून को साफ करते हैं। ब्लड प्रेशर सही रखते हैं। यह कई रोगों जैसे गले की समस्या, कफ, गैस, बवासीर, टीबी, पेशाब में जलन, उल्टी आदि रोगों से बचाती है। इसे कोई भी खा सकता है। खासकर, रात में पानी के साथ खाने से भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाती है। जानें, इलायची से होने वाले सेहत लाभ के बारे में-

Flaxseeds Benefits : वजन कम करने के लिए खाएं अलसी के बीज, सेहत को होंगे ये 5 अन्य लाभ

वजन होता है कम

एक शोध के अनुसार, इलायची खाने या चबाने से वजन कम होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है। कोलेस्ट्रॉल कम करती है, जिससे वजन कम होने लगता है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, वर्कआउट के साथ एक इलायची भी खाना शुरू कर दें। इसके सेवन से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक भी कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। नियमित रूप से इलायची खाने से पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

मुंहासे करे कम

मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए भी आप रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची खाकर सोएं। त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

पेट दर्द से दिलाए छुटकारा

पेट दर्द अधिक हो रहा हो, तो सुबह खाली पेट एक इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा। इसके साथ ही गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है।

Pineapple Benefits : वजन कम करना है, तो खूब खाएं अनानास

नींद आती है अच्छी

नींद नहीं आती है, तो नींद आने की दवाई ना लें। इसके साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। नींद तो आएगी ही, साथ ही खर्राटे भी लेना भूल जाएंगे।

बेहतर माउथ फ्रेशनर

इलायची खा लें, तरोताजा महसूस करने लगेंगे। यदि मुंह से दुर्गंध आती है, दांतों में सड़न या मसूड़ों की समस्या है, तो इन सभी समस्याओं को दूर करती है इलायची। गले में खराश की समस्या को दूर कर आवाज को सुधारती है इलायची।

तनाव और अवसाद करे कम

अवसाद और तनाव की समस्या से ग्रस्त लोगों को इलायची खानी चाहिए। इससे बना काढ़ा पिएं। इलायची पाउडर को पानी में उबाल लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिला दें। इस काढ़े को लगातार पीने से मानसिक सेहत दुरुस्त रहेगी।

उल्टी, चक्कर हो दूर 

प्रेग्नेंसी में यदि आपको बार-बार उल्टी जैसा महसूस हो, तो एक इलायची मुंह में रख लें। इससे सिरदर्द, चक्कर आने की समस्या भी ठीक होती है। इलायची के काढ़े में गुड़ मिलाकर सुबह-शाम पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source