दिल्ली में डेंगू मरीजों में बढ़ा इस गम्भीर बीमारी का खतरा, इलाज में हो जाए देरी तो जा सकती है जान

डेंगू के साथ-साथ मरीजों में लीवर डिजिज और कैपिलरी लीक का खतरा बढ़ गया है। इस लेख में पढ़ें कैपिलरी लीक सिंड्रोम के लक्षण और इसकी गम्भीरता के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 27, 2022 10:29 PM IST

Complication In Dengue Patients: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बरसात के साथ ही इस वर्ष भी डेंगू की बीमारी (Dengue in Delhi) एक बड़ी समस्या बन उभरा है। मच्छरों के डंक (mosquito born diseases) की वजह से होने वाली बीमारी डेंगू के मरीजों की संख्या हर साल दिल्ली में बहुत अधिक बढ़ जाती होती है और इस वर्ष यह बीमारी एक बड़ी चिंता का विषय भी बन गयी है। दरअसल, दिल्ली के कई अस्पतालों द्वारा कहा गया है कि इस बार डेंगू के मरीजों में लीवर से जुड़ी समस्याएं (liver related problems) और कैपिलरी लीक (Capillary leak dysfunction) जैसी बीमारियां भी देखी जा रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, होली फैमिली अस्पताल, ओखला में क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ सुमित राय ने कहा कि, अस्पतालों में 6-10 डेंगू के गम्भीर मरीज रोजाना आ रहे हैं और इन मरीजों में कैपिलरी लीक और लिवर से जुड़ी समस्याएं (liver dysfunction) देखी जा रही हैं। विशेषकर 20-40 वर्ष के मरीजों में ये समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। (Complication In Dengue Patients In Hindi)

कैपिलरी लीक क्या है? (What is capillary leak syndrome )

डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, कैपिलरी लीक एक ऐसी स्थिति है जिसमें नसों में अलग-अलग कारणों से प्लाज्मा लीक (Plasma leakage) होता है, जो आसपास स्थित टिश्यूज (tissues) में तेजी से फैलने लगता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे ब्लड प्रेशर लेवल (blood pressure level) बढ़ जाता है जो अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी गम्भीर बना सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैपिलरी लीक के मरीजों का अगर समय पर उपचार ना किया जाए तो इससे पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। (

कैपिलरी लीक के लक्षण (Symptoms Of Capillary Leak Syndrome in Hindi.)

  • बेचैनी और चिड़चिड़ापन
  • थकान
  • पेट में दर्द (Stomach aches)
  • मतली और उल्टी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • बार-बार प्यास लगना
  • अचानक से शरीर का वजन बढ़ जाना