
Also Read
कैंसर का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं, पर घबराने की बजाए इस बीमारी का डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। ©Shutterstock.
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही हर कोई स्तब्ध रह जाता है। लोगों में आम धारणा है कि कैंसर हो जाने पर इसका इलाज संभव नहीं है, लेकिन मेडिकल ने इतनी तरक्की कर ली है कि कैंसर का इलाज किया जा सकता है। बस जरूरत है समय रहते इसका पता लगने की।
यह भी पढ़ें - विश्व कैंसर दिवस : इन छोटे प्रयासों से भी लड़ी जा सकती है कैंसर से जंग
भटकें नहीं, डॉक्टर को फॉलो करें
अभी तक के कैंसर के मामलों के बिगड़ने की एक बड़ी वजह उपचार को लेकर भटकाव रहा है। ज्यादातर लोग और उनके परिजन यह तय ही नहीं कर पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए। वे तरह-तरह की वैकल्पिक चिकित्सा की आजमाइश करने लगते हैं जबकि अभी तक वैकल्पिक चिकित्सा में किए जा रहे कैंसर के इलाज के दावों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए अगर आप इस बीमारी को हराना चाहते हैं तो भटके नहीं, बस जांच के बाद डॉक्टर की सलाह को मानने और उस पर अमल करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें – विश्व कैंसर दिवस : जीतनी है कैंसर से जंग, तो डायट में शामिल करें ये आहार
कैंसर के लक्षण
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड कैंसर डे : कैंसर के बारे में ये जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए
इस तरह करें कैंसर से बचाव
स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं और नियमित एक घंट व्यायाम को दीजिए। यह जरूरी नहीं है कि आप जिम में जाकर पसीने बहाएं। आप घर पर भी हल्का फुल्का व्यायाम कर सकते हैं।
मोटापा कई बीमारियों का घर है, इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान दें कि आपका वजन तो नहीं बढ़ रहा है। कैंसर और दूसरी अन्य बीमारियों से बचने के लिए आप अपने वजन को कंट्रोल करें।
अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत, यह कहावत तो आपने जरूर सुना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि सबकुछ लुट जाने के बाद पछताने से कोई फायदा नहीं है। यह स्थिति आपके जीवन में न आए इसलिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। इससे आप बीमारी होने से पहले बीमारी का पता लगा सकते हैं।
भरपूर मात्रा में फलों एवं सब्जियों का सेवन करें, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कई विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाते है, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते है।
इन चीजों से करें परहेज
तो दोस्तों धूम्रपान व शराब ये दो चीज अपने जीवन से निकालकर बाहर फेंक दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके जीवन में कई बड़ी परेशानियों का कारण बनता है। यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान तो पहुंचाता ही है, साथ ही आपके परिवार की खुशियों को भी खत्म कर देता है।
मसालेदार, तली हुई, संरक्षित और जंक फूड से परहेज करें क्योंकि ऐसे आहार आपको तत्काल मजा तो देते हैं, लेकिन बाद में आपके लिए सजा भी बन सकते हैं। आप कई बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं।
नमक और चीनी का सेवन संतुलित मात्रा में करें और अलग से इसे खाने की कोशिश न करें।
महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल लंबे समय तक न करें। लंबे समय तक गोलियों का सेवन करने से स्तन कैंसर या लीवर कैंसर और हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है।