
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 15, 2026 5:38 PM IST
Medically Verified By: Dr. Mandeep Singh
भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है। कैंसर को अक्सर ऐसी बीमारी माना जाता है जिसके शुरुआती चरण में शरीर कुछ संकेत जरूर देता है, लेकिन कई बार यह बीमारी बिना किसी खास लक्षण के भी हो सकती है। यही कारण है कि हमारे देश में 10 में से 8 कैंसर के मामलों में लोगों को इस बीमारी का पता तब चलता है, जब यह शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर देती है। नई दिल्ली के आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर के चीफ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप सिंह (Dr. Mandeep Singh, Chief Oncologist, Art of Health Cancer Centre, Delhi) के अनुसार, कुछ प्रकार के कैंसर शुरुआती स्टेज में बिल्कुल शांत रहते हैं और व्यक्ति सामान्य जीवन जीता रहता है। ऐसे में समय-समय पर हेल्थ चेकअप और शरीर में होने वाले छोटे बदलावों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार लोग यह सोचकर जांच नहीं करवाते कि उन्हें कोई दर्द, कमजोरी या असामान्य परेशानी महसूस नहीं हो रही है। लेकिन कैंसर हमेशा दर्द या गंभीर लक्षणों के साथ शुरू नहीं होता।
डॉ. मनदीप सिंह बताते हैं कि सिर्फ एक नहीं बल्कि कई प्रकार के कैंसर हैं, जो बिना लक्षण के शरीर में लंबे समय रह सकते हैं और गंभीर स्थिति होने पर ही नजर आते हैं। बिना लक्षण के होने वाले कैंसरों में शामिल है:
कोलन कैंसर जैसे कुछ कैंसर लंबे समय तक बिना लक्षण के रह सकते हैं। डॉक्टर का कहना है कि कैंसर जैसी बीमारी शरीर में चुपके से शरीर में अपना घर न बनाए इसके लिए नियमित रूप से कैंसर की स्क्रीनिंग बहुत जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को साल में एक बार कैंसर की स्क्रीनिंग जरूर करवानी चाहिए। कैंसर स्क्रीनिंग उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी हो जाती है, जिनके परिवार में किसी प्रकार के कैंसर का इतिहास रहा हो।
(Image credit: Chatgpt)
हालांकि कई बार कैंसर बिना लक्षण के होता है, लेकिन शरीर कुछ छोटे बदलाव जरूर दिखा सकता है। जैसे:
डॉ. मनदीप बताते हैं कि महिलाओं को अपने पीरियड्स और ब्रेस्ट से जुड़े भी किसी असामान्य संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग, योनि में ड्राइनेस और ब्रेस्ट में दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
कैंसर का पता पहले स्टेज में चलना जरूरी है।
Disclaimer: कैंसर हमेशा तेज दर्द या बड़े लक्षणों के साथ शुरू नहीं होता। कई बार यह चुपचाप शरीर में बढ़ता रहता है। इसलिए केवल लक्षणों का इंतजार करना सही नहीं है। आपके परिवार में किसी व्यक्ति को कैंसर रहा है तो नियमित हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं।