Advertisement

क्या Menstrual Synchrony अफवाह है?

क्या सचमुच 2 लड़कियों के पीरियड्स एक-दूसरे के साथ शुरु होते हैं?

Written By Editorial Team
Updated : July 11, 2017 4:00 PM IST

जब मैं अपनी 2 सहेलियों के एक होस्टेल में रह रही थी, तो उन्होंने मुझसे कहा कि उनके पीरियड्स का समय मेरे साइकिल के हिसाब से बदल गया था। बाद में मुझे एहसास हुआ कि कई महिलाओं के पास ऐसी ही कई कहानियां थीं फिर चाहे वे मेरी स्कूल के सहेलियां हों या मेरे साथ काम करनेवाली सहयोगी। ज्यादातर समय जब आप अपने 'मित्रों के साथ' पीरियड का समय साझा करते हैं, तो यह केवल संयोग नहीं होता। इसे 'मेन्स्ट्रुअल सिंक्रोनी' (Menstrual synchrony) कहते हैं। इसकी चर्चा पहली बार 1970 के आसपास की गई, लेकिन क्या आपको लगता है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई भी हो सकती है?

तो मेन्स्ट्रुअल सिंक्रोनी क्या है? सिद्धांत यह है कि जो महिलाएं एक-दूसरे के साथ बहुत अधिक समय बिताती हैं या पास रहती हैं, उनके पीरियड भी लगभग एक ही समय शुरु होते हैं। जर्नल नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि जो महिलाएं काफी करीब होती हैं, वास्तव में उनके पीरियड फ्लो भी आपस में तालमेल बिठा लेते हैं।[1] अध्ययन में यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि यह फेरोमोन (pheromones) के कारण होता है जो आपके व्यवहार और मनोविज्ञान को प्रभावित करते हैं।

Advertisement

जर्नल हॉलिस्टिक नर्सिंग प्रैक्टिस में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में फेरोमोन के अलावा दो लड़कियों के पीरियड्स एक-साथ शुरु होने के बारे में कुछ और स्पष्टीकरण दिए गए। अध्ययन में यह बताया गया है कि जो महिलाएं एक साथ रहती हैं, उनका आहार, नींद और उठने का समय और व्यायाम आदि एक जैसा ही होता है जो पीरियड्स की आदतों को प्रभावित कर सकते हैं [2] इसके अलावा, जो महिलाएं करीब हैं, वह एक ही दिन बर्थ कंट्रोल की प्रक्रिया भी शुरु कर देती हैं और यह भी मेन्स्ट्रुअल चक्र का एक अन्य कारण हो सकता है। हालांकि, बाद में कुछ अध्ययन और किए गए, लेकिन वहां यह साबित नहीं हो सका कि जो महिलाएं एक साथ रहती हैं उनके पीरियड भी एक साथ होते हैं।

महत्वपूर्ण बात- चूंकि पीरियड्स के समन्वय को ठीक करने के लिए पर्याप्त विज्ञान नहीं है, लेकिन हमें इस बात का दुख है कि आपको पीएमएस (PMS) की तकलीफ सहनी पड़ती है लेकिन आप इस बात के ले भी खुश हो सकती हैं कि आप और आपकी सहेलियां अपना मूड ठीक करने के लिए एक साथ चॉकलेट खा सकती हैं।

Advertisement

संदर्भ: [1] Martha K McClintok, Menstrual Synchrony and Suppression, Department of Psychology, Harvard University, J. Nature Vol 229, January 22, 1971.

[2] Klebanoff NA, Keyser PK. Menstrual synchronisation: a qualitative study. J Holist Nurs. 1996 Jun;14(2):98-114. PubMed PMID: 8708350.

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock

About the Author

... Read More