
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 24, 2022 1:50 PM IST
Can you get kidney disease in your 20s: किडनी से जुड़ी बीमारियां आज कल नौजवानों में बड़ी तेजी ( kidney disease in young adults) से फैल रही है। इसके पीछे एक बड़ा कारण नौजवानों की खराब लाइफस्टाइल है। जैसे कि 20 की उम्र के बाद जब यंग एडल्ट कॉलेज जाते हैं या पहली बार अपने मन से चीजें करने की ओर बढ़ते हैं तो सबसे पहले उनकी डाइट खराब होती है। उसके बाद नींद और उसके बाद गंदी आदतें सेहत को खराब करने लगती हैं। साथ ही स्मोकिंग भी 20 के बाद के युवाओं में किडनी से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा बढ़ाने लगती है। ऐसे में शरीर में किडनी कमजोर होने के लक्षण (Warning Signs of Kidney Problems) नजर आ सकते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आपको भूख कम लगती है। यह एक बहुत ही सामान्य लक्षण है, लेकिन ये लगातार हो रहा है तो ये किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब आपकी किडनी खराब होने लगती है तो इसकी कार्यक्षमता में कमी आने लगती है और इसके कारण शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण बढ़ जाता है। ऐससे पाचन क्रिया भी स्लो हो जाता है और भूख का अहसास ही खत्म होने लगता है।
आप अपनी आंखों के आसपास लगातार सूजन का अनुभव कर रहे हैं। ये किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है। दरअसल, मूत्र में प्रोटीन एक प्रारंभिक संकेत है कि गुर्दे के फिल्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे प्रोटीन मूत्र में लीक हो जाता है। आपकी आंखों के आसपास का सूजन इस बात का संकेत है कि गुर्दे प्रोटीन को शरीर से बाहर निकालने की जगह शरीर में इसका रिसाव कर रहे हैं।
20 के बाद की एक उम्र ऐसी होती है जब हमें सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपको हर समय थकाम महसूस हो, लगे कि शरीर में एनर्जी नहीं है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है तो इस समस्या को लंबे समय के लिए नजरअंदाज ना करें। दरअसल, जब हमारी किडनी सही से काम नहीं कर पाती है तो खून में विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों का निर्माण हो सकता है। इससे लोगों को थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है और ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है।
आपकी ड्राई और खुजली वाली त्वचा है तो ये अस्वस्थ गुर्दे का एक संकेत हो सकता है। किडनी आपके शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालते हैं, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं, हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं और आपके रक्त में खनिजों की सही मात्रा को बनाए रखने के लिए काम करते हैं। ड्राई और खुजली वाली त्वचा खनिज और हड्डी की बीमारी का संकेत हो सकती है जो अक्सर किडनी की बीमारी के बढ़ने साथ होती है, जब किडनी आपके खून में खनिजों और पोषक तत्वों का सही संतुलन नहीं रख पाते हैं।
अगर आपका पेशाब पेशाब झागदार है या उसमें आपको बुलबुले नजर आ रहे हैं या फिर आपको कई बार फ्लश करने की जरूरत पड़ रही है तो ये खराब किडनी के काम काज का लक्षण है। दरअसल, ये इस बात का संकेत हैं कि मूत्र में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है और आपकी किडनी इसका मेटाबोलिज्म सही से नहीं कर पा रही है।
अगर आपको बार बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है, खासकर रात में, तो यह गुर्दे यानी कि किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है। जब किडनी के फिल्टर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो यह पेशाब करने की इच्छा को बढ़ा देते हैं यानी कि आपको लग सकता है कि आपको बार-बार पेशाब आ रहा है।
क्या आपकी मांसपेशियों में ऐंठन होती रहती है तो ये इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का परिणाम हो सकता है। दरअसल, जब आपकी किडनी खराब होने लगती है कम कैल्शियम का स्तर और अनियंत्रित फास्फोरस मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ा देता है। तो, नौजवानों इन तमाम लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।