
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
High BP Mai Exercise Kaise Kar: हाई ब्लड प्रेशर, या हाइपरटेंशन, आज की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है और यह हृदय रोग और स्ट्रोक का एक बड़ा कारण है। बहुत से लोग सोचते हैं कि एक्सरसाइज करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए इसका उल्टा सच है।
आर्टेमिस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट अन इंटरनेल मेडिसिन डॉक्टर पी वेंकट कृष्णन ने बताया कि ‘नियमित व्यायाम आपके ब्लड प्रेशर को कम करने का एक शक्तिशाली, बिना दवाई वाला तरीका हो सकता है। यहां पांच जरूरी बातें दी गई हैं जो आपको जाननी चाहिए।’ आइए विस्तार से जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपका दिल मजबूत होता है और खून को बेहतर तरीके से पंप करता है। इसका मतलब है कि आपकी धमनियों में दबाव कम पड़ता है, जिससे लंबे समय में ब्लड प्रेशर की रीडिंगघट जाती है। शोध से पता चलता है कि नियमित मध्यम व्यायाम सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को लगभग 5–8 mmHg तक कम कर सकता है। व्यायाम वजन नियंत्रित करने, तनाव कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर नियंत्रण के लिए बेहद जरूरी हैं।
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए सबसे सुरक्षित और फायदेमंद व्यायाम एरोबिक एक्सरसाइजहैं, जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना, तैरना या लो-इम्पैक्ट एरोबिक्स। ये धीरे-धीरे आपकी दिल की धड़कन बढ़ती है, बिना अचानक उछाल के। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी लाभकारी हो सकती है — बस हल्के वजन और ज्यादा रेपेटिशन करें। भारी वजन उठाने या ज़ोर लगाने वाली एक्सरसाइज से बचें, क्योंकि ये ब्लड प्रेशर में खतरनाक अस्थाई बढ़ोतरी कर सकती हैं।
अगर आप लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं, तो अचानक तेज एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है। शुरुआत 10–15 मिनट की हल्की या मध्यम गतिविधि से करें और धीरे-धीरे बढ़ाकर 30 मिनट प्रतिदिन, हफ्ते में पांच दिन (कुल 150 मिनट) तक पहुंचे। एक्सरसाइज से पहले 5–10 मिनट का वार्म-अप और बाद में कूल-डाउन जरूर करें ताकि दिल की धड़कन धीरे-धीरे सामान्य हो।
कोई भी नया व्यायाम शुरू करने से पहले — खासकर अगर आपका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा है (180/110 mmHg से ऊपर)। अपने डॉक्टर से सलाह लें। व्यायाम के दौरान पर्याप्त पानी पिएं और सांस रोककर एक्सरसाइज न करें, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है।अगर चक्कर आए, सीने में दर्द हो, सांस लेने में तकलीफ हो, या आंखों के सामने धुंधला दिखाई दे, तो तुरंत रुक जाएं। सुरक्षा हमेशा पहले आती है।
नतीजे पाने के लिए मैराथन दौड़ने की जरूरत नहीं है। असली फायदा नियमित रूप से चलने-फिरने से मिलता है, भले ही वह मध्यम गति से हो। रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे बाज़ार तक पैदल जाना, सीढ़ियां चढ़ना, बागवानी करना या हल्का योग करना भी गिनी जाती हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, तनाव कम करना और समय-समय पर मेडिकल चेकअप, ये सब मिलकर आपके ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।