क्या एक समय पर हो सकते हैं कोरोना के 2 वेरिएंट का शिकार, जानें किन्हें सबसे ज्यादा खतरा

आइए जानते हैं कैसे कोई व्यक्ति एक वक्त पर दो वेरिएंट का शिकार हो सकता है और किन लोगों को खतरा अधिक है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 19, 2021 1:56 PM IST

कोरोनावायरस की शुरुआत से ही लोग घबराएं हुए हैं। कुछ लोगों को दोबारा वायरस ने संक्रमित किया तो अब कोरोना के नए-नए वेरिएंट अपनी दहशत फैला रहे हैं। हाल ही में बेल्जियम की एक वृद्ध महिला की मौत SARS-COV-2 वायरस के दो वेरिएंट के संपर्क में आने से हो गई। हाल ही में, ब्राजील के वैज्ञानिकों ने इस मामले की तफ्तीश की तो पाया कि सिर्फ यही महिला ऐसी नहीं है बल्कि ऐसे कई मामले हैं, जिसमें एक व्यक्ति एक ही समय पर कोरोनोवायरस के जो वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। आइए जानते हैं कैसे कोई व्यक्ति एक वक्त पर दो वेरिएंट का शिकार हो सकता है और किन लोगों को खतरा अधिक है।

क्या वाकई में एक साथ दो वेरिएंट के संपर्क में आने की है संभावना?

वैश्विक स्तर पर एक साथ COVID के दो वेरिएंट के संपर्क में आने के कुछ 'दुर्लभ' मामले ही सामने आए हैं लेकिन वैज्ञानिकों का मानना ​​है ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, जो कि विशेष रूप से श्वसन वायरस के साथ बिल्कुल भी असामान्य नहीं हैं। इसलिए अधिक शोध करने की जरूरत है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन्फ्लूएंजा और हेपेटाइटिस सी जैसे आरएनए वायरस भी उत्परिवर्तित हो सकते हैं और आप एक साथ दो वेरिएंट का शिकार हो सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि ये वायरस समय के साथ विकसित हो रहा है और म्यूटेशन के बाद तेजी से फैल रहा है इसलिए ये हमारे लिए अधिक जोखिम पैदा कर रहा है। हालांकि सभी म्यूटेशन उतने गंभीर नहीं होते हैं और हमारा प्राकृतिक इम्यून सिस्टम हमें इनसे बचाने में सक्षम होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उनमें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा होता है।

ज्यादा जोखिम किसको है?

किन लोगों को एक साथ दो वेरिएंट का खतरा ज्यादा है इस बात को लेकर वैज्ञानिक अब जोखिमों का अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि यह भी सामने आया है कि टीकाकरण लोगों में गंभीर परिणामों और संक्रमण के जोखिम को कम करने का काम करता है। एक साथ दो वेरिएंट का शिकार होने के बाद हुई बेल्जियम महिला की मौत पर वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि टीकाकरण भविष्य के रूपों के जोखिम को कम करने और एक साथ दो वेरिएंट के जोखिम को कम करने में भी मदद करेगा।

COVID-19 के दो वेरिएंट का एक साथ हमला उन लोगों के लिए अधिक गंभीर है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है और वे एक साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति अतिसंवेदनशील हैं। इसके अलावा उम्र के साथ-साथ कमजोर इम्यूनिटी भी जोखिम कारकों को बढ़ा सकती है।

व्यक्ति का अपना इम्यून रिस्पॉन्स भी एक साथ दो वेरिएंट के जोखिम को बढ़ा सकता है। हालांकि अभी इस पर और शोध की जरूरत है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source