क्या एक्सरसाइज से एलर्जी हो सकती है? हां, जानें कैसे!
आपकी मॉर्निंग वॉक मौत का कारण बन सकती है। जी हां, इसे Exercise-induced anaphylaxis कहा जाता है!
"मुझे एक्सरसाइज़ से एलर्जी है!" जिम न जाने का यह एक अच्छा बहाना हो सकता है? यह जितना मज़ेदार लगता है, लेकिन एक्सरसाइज़ से एलर्जी होना कोई हंसने वाली बात नहीं है। एक्सरसाइज -प्रेरित एनाफिलेक्सिस (anaphylaxis) एक सच्ची समस्या है जो शारीरिक मेहनत की प्रतिक्रिया के रूप में होती है और यह डर बहुत ज़्यादा बढ़ जाए तो मर सकता है! जिसका अर्थ है कि आपको ट्रेडमिल पर चलते हुए या पुश-अप करते हुए अचानक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण दिखना शुरू हो सकते हैं। इन लक्षणों में एनाफिलेक्सिस के क्लासिक लक्षण शामिल होते हैं और उनपर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत होती है, और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे जानलेवा भी हो सकती हैं। है ना, अजीब बात ना यह?
अगर ट्रेडमिल पर 5 मील प्रति घंटे की स्पीड पर चलने के बाद आपका शरीर थरथराना शुरू कर दे, तो क्या इसका मतलब है कि आपको एक्सरसाइज से जुड़ी एनाफिलेक्सिस है? ज़रूरी नहीं। दरअसल श्वसन मार्ग में दबाव के कारण दम घुटने लगता है लेकिन यह थरथराहट और दम घुटना दो अलग-अलग चीज़ें हैं। जब आपको घरघराहट के साथ, चकत्ते या हाइव्स (hives), मतली, पेट की ऐंठन, खुजली या फ्लशिंग जैसे लक्षण दिखायी पड़े, तो यह एक अनैफिलैक्टिक (anaphylactic) प्रतिक्रिया माना जाता है।
यह एलर्जी कैसे बढ़ती है?
कई चीज़ें इसे ट्रिगर कर सकती हैं, लेकिन यह ज्यादातर किसी विशेष शारीरिक गतिविधि का नतीज़ा होता है। कई बार यह आपको नदी में तैरने जैसा हल्का महसूस हो सकता है तो कभी बहुत अधिक मेहनत करने जैसा। मजेदार बात यह है, कि कई बार एक ही एक्सरसाइज़ अनैफिलैक्टिक प्रतिक्रिया नहीं हो सकती। लेकिन इसका दोष आपकी एक्सरसाइज को नहीं दिया जाना चाहिए। इससे जुड़े हुए कुछ और भी कारण हैं जिनके चलते आपको अटैक आ सकता है। स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि कुछ चीज़ें खाने, दवाओं को निगलने, या कुछ पर्यावरण संबंधी स्थितियों में एक्सरसाइज करने से एनाफिलेक्सिस ट्रिगर हो सकता है।
एक्सरसाइज रिलेटेड एनाफिलेक्सिस बढ़ानेवाला भोजन क्या है?
एलर्जिक रिएक्शन तब शुरू होती है जब आप एक निश्चित प्रकार का भोजन खाते हैं। इस स्थिति को फूड डिपेंडेंट एक्सरसाइज-इंड्यूस्ड एनाफिलेक्सिस कहा जाता है। केवल एक्सरसाइज ही इसका कारण नहीं हैं। किसी प्रकार की एलर्जी को बढ़ाने वाली चीज़ों में गेहूं, शेलफिश, अंगूर, मेवे, आड़ू या पीच, अंडे, संतरे, सेब, अखरोट, पनीर, गोभी, सिंघाडा, टमाटर, मूंगफली, मछली, पोर्क, बीफ, चिकन, टर्की, मशरूम, जौ, प्याज, शराब और गाय का दूध शामिल हैं। इस पूरी सूची में, शेलफिश और गेहूं सबसे खतरनाक चीज़े हैं।
कुछ रोगियों में, एस्पिरिन जैसी दवाएं लेने से समस्या बढ़ सकती है। ठंड, नम या गर्म वातावरण में काम करने से ऐसा हो सकता है। तो वही इर्रेलग्यूलर पीरियड्स, एक डेंटल अमैल्गम, धूल की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
किन लोगों को इसका ख़तरा होता है?
आम तौर पर एक्सरसाइज-इंड्यूस्ड एनाफिलेक्सिस वाले लोगों के परिवार के सदस्यों में यह देखा जाता है। यह एक दुर्लभ गड़बड़ी है, लेकिन 4 से 74 वर्ष की उम्र के किसी व्यक्ति की ज़िंदगी में यह कभी भी हो सकता है। यह समस्या बच्चों में अक्सर देखी जाती है। एनाफिलेक्सिस के सभी मामलों में, केवल 5-15 प्रतिशत मामले ही एक्सरसाइज-इंड्यूस्ड एनाफिलेक्सिस होते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.
संदर्भ:Barg, W., Medrala, W., & Wolanczyk-Medrala, A. (2011). Exercise-Induced Anaphylaxis: An Update on Diagnosis and Treatment. Current Allergy and Asthma Reports, 11(1), 45–51. https://doi.org/10.1007/s11882-010-0150-y
Povesi Dascola, C., & Caffarelli, C. (2012). Exercise-induced anaphylaxis: A clinical view. Italian Journal of Pediatrics, 38, 43. https://doi.org/10.1186/1824-7288-38-43
Kim, C. W., Figueroa, A., Park, C. H., Kwak, Y. S., Kim, K. B., Seo, D. Y., & Lee, H. R. (2013). Combined effects of food and exercise on anaphylaxis. Nutrition Research and Practice, 7(5), 347–351. https://doi.org/10.4162/nrp.2013.7.5.347