क्या फैशनेबल जूते बन रहे हैं फुट पेन की बड़ी वजह? क्या है इनके बीच कनेक्शन
क्या फैशनेबल जूते बन रहे हैं फुट पेन की बड़ी वजह? क्या है इनके बीच कनेक्शन
अगर आपको भी लगातार पैरों में दर्द की समस्या हो रही है और आप इसे इग्नोर कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि पैरों के दर्द के पीछे टाइट और फैशनेबल जूते हो सकते हैं। जो भविष्य में कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Written By: Dr Ashis Acharya | Published : April 26, 2026 8:27 PM IST
Image credits by: हैलक्स वैल्गस (Hallux Valgus) एक फोरफुट डिफॉर्मिटी (Forefoot Deformity) है
आज के समय में फैशन और स्टाइल को तवज्जों देते हुए लोग अक्सर अपने फुट हेल्थ (Foot Health) को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेष रूप से टाइट-फिटिंग (Tight-Fitted) और हाई हील्स (High Heels) वाले जूते पहनने की आदत धीरे-धीरे पैरों में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। हाई हील्स को पहनने के बाद अक्सर लोगों के पैरो में दर्द होता है। पैरों में होने वाले इस दर्द को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन फुट पेन (Foot Pain) केवल अस्थायी समस्या नहीं है, बल्कि यह कई मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर्स (Musculoskeletal Disorders) का शुरुआती संकेत हो सकता है। इन समस्याओं में सबसे आम है हैलक्स वैल्गस (Hallux Valgus), जिसे आम भाषा में बुनियन कहा जाता है। यह एक प्रोग्रेसिव डिफॉर्मिटी है, जो समय के साथ बढ़ती जाती है और यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह व्यक्ति की चलने-फिरने की क्षमता (Mobility) को भी प्रभावित कर सकती है।
हैलक्स वैल्गस क्या है?
हैलक्स वैल्गस (Hallux Valgus) एक फोरफुट डिफॉर्मिटी (Forefoot Deformity) है, जिसमें पैर के अंगूठे (Great Toe) का एलाइनमेंट बिगड़ जाता है। इसमें अंगूठा अन्य उंगलियों की तरफ झुक जाता है और पहली मेटाटार्सोफालेंजियल जॉइंट (First Metatarsophalangeal Joint) के पास एक उभरी हुई गांठ (Bony Prominence) बन जाती है। इस स्थिति में पैरों की हड्डी बाहर की ओर शिफ्ट हो जाती है। साथ ही, ज्वाइंट्स और लिंगामेंट्स में असंलुतन आ जाता है। यह असंतुलन धीरे-धीरे बढ़ता है और जॉइंट में Degenerative Changes (Osteoarthritis) भी शुरू हो सकते हैं।
हील्स पहनने वाले लोगों में पैरों के दर्द की समस्या ज्यादा देखी जाती है।
हैलक्स वैल्गस का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है।
जो महिला और पुरुष दिन में लंबे समय तक हील्स वाले जूते पहनते हैं, उनमें भी यह परेशानी देखी जाती है।
जिनके परिवार में हैलक्स वैल्गस की समस्या रही है।
फ्लैट फुट (Flat Foot) या ओवरप्रोनेशन वाले लोगों को भी हैलक्स वैल्गस का खतरा सामान्य लोगों को तुलना में ज्यादा होता है।
हैलक्स वैल्गस के लक्षण
हैलक्स वैल्गस के लक्षण हर व्यक्ति में अलग- अलग दिखाई देते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हैलक्स वैल्गस के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। इसमें शामिल हैः
पैर के अंगूठे के पास दर्द
चलने या खड़े रहने में दर्द और असुविधा
सूजन (Swelling) और लालिमा (Redness)
जूते पहनने में दिक्कत होन
जॉइंट स्टिफनेस और मूवमेंट में कमी
एडवांस स्टेज में यह दर्द इतना बढ़ सकता है कि व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी होने लगती है।
गलत जूते कैसे बढ़ाते हैं हैलक्स वैल्गस की समस्या
टाइट-फिटिंग जूते- हैलक्स वैल्गस की समस्या सबसे ज्यादा टाइट फिटिंग के जूते पहनने वाले लोगों में देखी जाती है। टाइट जूते पैर की उंगलियों को एक-दूसरे के करीब धकेलते हैं। इससे ग्रेट टो पर लगातार दबाव पड़ता है। कुछ मामलों में लंबे समय तक टाइट-फिटिंग जूते पहनने से डिफॉर्मिटी स्थायी हो सकती है।
हाई हील्स- हाई हील्स के जूते पहनने से बेशक इंसान के दिमाग में एक कॉन्फिडेंस आता हो, लेकिन हाई हील्स पहनने से शरीर का पूरा वजन फोरफुट रीजन पर आ जाता है। इससे व्यक्ति के चलने, उठने और बैठने तक का तरीका बदल जाता है। अगर आप रोजाना हाई हील्स से जूते पहनते हैं तो उससे रीढ़ की हड्डी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
पॉइंटेड और फैशनेबल जूते- फैशन के नाम पर पहने जाने वाले पॉइंटेड शूज, उंगलियों को अस्वाभाविक स्थिति में रखते हैं। यह स्थिति आगे चलकर Plantar Fasciitis और Callus Formation जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।
जूतों के कारण पैरों में दर्द की समस्या से कैसे बचें
सही जूते चुनें- जूतों के कारण पैरों में दर्द की समस्या न हो, इसके लिए वाइड टो बॉक्स वाले जूते पहनें। ऐसे जूते चुने जिसकी सॉफ्ट सोल और कुशनिंग हो। साथ ही, आर्च सपोर्ट अनिवार्य हो। जूते के लिए हमेशा Fit is more important than Fashion मूलमंत्र को अपनाएं।
एक्सरसाइज करें- जूतों के कारण होने वाले दर्द से पैरों को बचाने के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह ज्वाइंट मोबिलिटी को बढ़ावा देता है। एक्सरसाइज से पैरों के दर्द की समस्या धीरे- धीरे कम होने लगती है।
अर्ली इंटरवेंशन - पैरों के दर्द की सबसे बड़ी समस्या है शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना। अगर आपको अक्सर अंगूठे के पास हल्की सूजन, जूते पहनते समय दर्द और पैरों में किसी प्रकार की उभरी हुई गांठ दिखे, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर आपके दर्द का पता लगाकर उसका इलाज आसानी से कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल बदलें- टाइट जूते पहनने के कारण पैरों में दर्द की समस्या से बचाव के लिए लंबे समय तक खड़े रहने से बचें। अपने वजन को नियंत्रित करने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने लिए सही साइज के जूते खरीदें।
हमेशा याद रखें कि स्वस्थ पैर ही आपकी एक्टिव जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसलिए पैरों के लिए हमेशा सही जूते ही चुनें।
You may like to read
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.