क्या रात में स्वेटर पहन कर सोना सही है? सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने वाले जरूर जान लें ये जरूरी बात

Sweater Pehen ke Sona Chahiye ya Nahi: सर्दियों के मौसम में अगर आप भी रात को स्वेटर पहन कर सोने का सोच रहे हैं, तो पहले आपको इस लेख में दी हुई ये महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 1, 2026 5:55 PM IST

Kya Raat Mein Sweater Pahan ke Sona Chahiye: सर्दियों के मौसम में हम ठंड से बचने के लिए कई बार तो कई-कई पहन कर दिनभर घूमते रहते हैं और यहां तक कि ठंड इतनी लगती है कि हम रात को भी स्वेटर निकालने का मन नहीं करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, कि रात को भी स्वेटर पहन के सो जाते हैं। अब इस बारे में भी अलग-अलग लोगों की बहुत सी राय होती हैं, कुछ लोगों को मानना है कि रात में स्वेटर पहन कर सोने से कुछ फर्क नहीं पड़ता है, मतलब न इसके फायदे हैं और न ही इसके कोई नुकसान। वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि रात को स्वेटर पहन कर सोने से स्वास्थ्य को नुकसान होने लगते हैं। हर कोई अलग-अलग राय दे रहा है, तो इसलिए सच जानना जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे कि क्या सर्दियों में स्वेटर पहन के सो सकते हैं या नहीं।

क्या है सही जवाब

अगर आप भी इस बात का जवाब ढूंढ रहे हैं कि सर्दियों में स्वेटर पहन कर सो सकते हैं या नहीं और आपको मिक्स जवाब मिल रहे हैं। फिर आपको हम फैक्ट के साथ बताएंगे कि स्वेटर पहन कर क्यों नहीं सोना चाहिए। दरअसल स्वेटर सोने के लिए कंफर्टेबल नहीं होती है, जिससे आपकी नींद खराब जरूर होगी। इसके साथ ही स्वेटर और ऊपर से कंबल या रजाई लेने से शरीर का तापमान रात को बढ़ जाता है, जिससे पसीना आने लगता है। गर्मी होने पर नींद के दौरान आप कंबल या रजाई फेंक देते हैं और अचानक से पसीने के ऊपर ठंडी हवा लगती है जिससे सर्दी-जुकाम होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

आपके पास क्या विकल्प हैं

अक्सर वही लोग रात को स्वेटर पहन कर सोते हैं, जिन्हें रात के समय ज्यादा ठंड लगती है। लेकिन इस समस्या का समाधान रात को स्वेटर पहन कर सोना नहीं है, बल्कि अपने कमरे के तापमान को बढ़ाना और अच्छे कंबल व रजाई का इस्तेमाल करना है। आप अपने कमरे के खिड़की-दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे उस पूरी तरह से बंद न करें। आप कमरे में हीटर आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सर्दियों की रात में क्या पहन कर सोएं

सर्दियों का मौसम ठंडा होता है इसका मतलब ये नहीं कि आप रात को भी गर्म कपड़े पहन कर सो सकते हैं। ठंडे मौसम में भी आपको हल्के और कंफर्टेबल कपड़े पहन कर सोने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ज्यादा टाइट या ऊनी कपड़े पहन कर सोने से खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको सूती और ढीले कपड़े पहन कर सोना चाहिए जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।