Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे- नुकसान

Can we sleep wearing a sweater in hindi: रात में स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं, इसको लेकर कंफ्यूजन है, तो आइए जानते हैं इसका सही जवाब।

रात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे- नुकसान

Written by Ashu Kumar Das |Updated : December 15, 2025 11:03 AM IST

Can we sleep wearing a sweater in hindi : क्या सर्दियों में आप भी रात को स्वेटर पहनकर सोते हैं। बिना स्वेटर पहनकर सोए आपको नींद नहीं आती है? आपको बेशक से स्वेटर पहनकर सोना पसंद हो, लेकिन पेरेंट्स आपको ऐसा करने से मना करते हैं और आप कंफ्यूज हो जाते हैं कि सर्दी में स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं? तो आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या रात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए?- Raat ko Sweater Pahan kar Sona Chaiye ya Nahi?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि सर्दियों में रात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं ये हर व्यक्ति की की पर्सनल च्वाइस हो सकती है। रात को स्वेटर पहनकर सोना व्यक्ति शरीर की प्रकृति, ठंड की तीव्रता और कपड़ों के मटेरियल पर निर्भर करता है।

रात को स्वेटर पहनकर सोने के फायदे- Raat ko Sweater Pahan kar Sone ke Fayde

अगर आप रात को स्वेटर पहनकर सोते हैं, तो इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए पहले जानते हैं इसके बारे मेंः

Also Read

More News

बॉडी की गर्माहट बनी रहती है और रात को ठंडी हवा व कांपने से बचाव होता है। ये बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है।

रात को स्वेटर पहनकर सोने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और सिरदर्द की परेशानी दूर होती है। स्वेटर पहनने से रात को शरीर गर्म रहता है।

जिन लोगों को अर्थराइटिस, घुटनों या कमर में दर्द, सर्वाइकल या मांसपेशियों की समस्या है, उनके लिए भी रात को स्वेटर पहनकर सोना सुरक्षित है।

रात को स्वेटर पहनकर सोने के नुकसान- Side Effects of sleeping with a sweater on at night

  1. अगर कमरा पहले से ही गर्म है, तो रोत को स्वेटर पहनकर सोने से शरीर का तापमान गर्म हो जाता है और आपको बेचैनी हो सकती है।
  2. रात को सिंथेटिक कपड़े का स्वेटर पहनकर सोया जाए तो इससे स्किन पर खुजली, रैशेज, एलर्जी और एक्जिमा की परेशानी होती है।
  3. स्वेटर पहनकर सोने से शरीर ज्यादा गर्म हो सकता है, जिससे गहरी नींद नहीं आती है। इससे शरीर को रिलैक्स नहीं मिलता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।
  4. अगर स्वेटर बहुत टाइट है या गर्दन तक कसा हुआ है और आप इसे रात को सोते वक्त पहनते हैं तो सांस लेने में भारीपन

    घुटन, बेचैनी महसूस हो सकती है।

रात में स्वेटर पहनना हो तो इन बातों का रखें ध्यान- If you plan to wear a sweater at night, keep these things in mind

आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें रात को स्वेटर पहनकर सोना पसंद है, तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सोते समय बहुत मोटा स्वेटर न पहनेंढीला और आरामदायक स्वेटर चुनेंसोने के लिए ऐसा स्वेटर चुने जो गर्दन और सीने के पास से ढीला हो।

Highlights

  • सर्दियों में रात को स्वेटर पहनकर सोने से शरीर गर्म रहता है।
  • रात को स्वेटर पहनकर सोने से नींद बेहतर होती है।
  • सोते समय स्वेटर पहनना है या नहीं ये आप पर निर्भर करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।