
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Abhinav Kumar Gupta
Can Thyroid be Treated Without Medicine in Hindi: थायराइड आजकल की एक सबसे आम बीमारी बनती जा रही है। खुशी की बात है कि मेरे घर में किसी भी व्यक्ति को थायराइड नहीं है। लेकिन, मेरे आस-पड़ोस में कई लोग थायराइड से प्रभावित हैं। वे रोज सुबह खाली पेट एक दवा लेते हैं। थायराइड की डोज सभी की अलग-अलग होती है। जब कोई व्यक्ति रोजाना थायराइड की दवा लेता है, तो उसके मन में यह सवाल आता है कि क्या थायराइड बिना दवा के ठीक नहीं हो सकता है?
पहले थायराइड 45 से 50 की उम्र के बाद लोगों में देखने को मिलता है। लेकिन, अब युवाओं और बच्चों में भी थायराइड के मामले सामने आने लगे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड के मामले ज्यादा सामने आते हैं। आपको बता दें कि थायराइड गले के आगे वाले हिस्से में छोटी-सी तितली के आकार की ग्रंथि होती है। यह ग्रंथि थायराइड हार्मोन बनाती है, जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा होता है, तो इस स्थिति को थायराइड रोग कहा जाता है। बाल झड़ना, मोटापा, वजन कम होना, पाचन में गड़बड़ी आदि थायराइड के आम लक्षण हो सकते हैं। थायराइड के लक्षण नजर आने पर थायराइड का इलाज बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, यह बीमारी कई अन्य गंभीर रोगों को न्यौता दे सकता है। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट - एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. अभिनव कुमार गुप्ता से जानते हैं थायराइड बिना दवा के ठीक हो सकता है या नहीं?
थायराइड मुख्य रूप से 2 प्रकार का होता है। इसमें हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म शामिल हैं।
ज्यादातर लोगों में मन में यह सवाल होता है कि बिना दवा के थायराइड ठीक हो सकता है या नहीं? गूगल पर भी यह सबसे ज्यादा सर्च क्वेरी में से एक है। डॉ. अभिनव बताते हैं थायराइड बिना दवा के ठीक नहीं हो सकता है। लेकिन, थायराइड के शुरुआती मामलों में अगर लाइफस्टाइल और डाइट पैटर्न में बदलाव किया जाए, तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है और दवा की डोज कम हो सकती है। अगर आप बैलेंस डाइट लेंगे, रेगुलर एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लेंगे तो थायराइड रोग को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। थायराइड दवा की डोज कम करने के लिए तनावमुक्त रहना भी बहुत जरूरी है। यानी थायराइड को बिना दवा के ठीक नहीं किया जा सकता है,लेकिन कुछ टिप्स को आजमाकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है।
शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये थायराइड के संकेत हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको ये संकेत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अगर आप ये बताए गए लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से कंसल्ट कराएं और थायराइड की जांच जरूर कराएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।