
Also Read
Medically Verified By: Dr Mahesh Gupta
Can Taking Multivitamins Daily Harm Your Liver?: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ तनाव, खराब खानपान और जीवनशैली संबंधी बीमारियां आम हो गई हैं, वहां कई लोग मल्टीविटामिन को पोषण की कमी पूरी करने का आसान तरीका मानते हैं। ये सप्लीमेंट अक्सर “संपूर्ण स्वास्थ्य” या “पोषण की कमी की भरपाई” के नाम पर बेचे जाते हैं और हर उम्र के लोग इनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मल्टीविटामिन्स सिर्फ फायदे ही नहीं, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। जी हां, रोज मल्टीविटामिन लेने से लंबे समय में लिवर जैसे अहम अंगों पर बुरा असर हो सकता है। अगर आप भी रोज मल्टीविटामिन का सेवन, तो ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। आज इस लेख में डॉ महेश गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से जानते हैं क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेने से लिवर को नुकसान हो सकता है?
मल्टीविटामिन में आमतौर पर विटामिन-ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स (बी1, बी2, बी6, बी12), विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन्हें टैबलेट, कैप्सूल, पाउडर या लिक्विड के रूप में लिया जाता है।
अगर आपका खानपान संतुलित नहीं है या आप किसी विशेष डाइट पर हैं, तो मल्टीविटामिन आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
मल्टीविटामिन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।
मल्टीविटामिन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बन पाता है।
मल्टीविटामिन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो 500 से ज्यादा कार्य करता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। जब आप मल्टीविटामिन लेते हैं, तब लिवर उन्हें मेटाबोलाइज करता है, विटामिन को उपयोगी रूप में बदलता है और अतिरिक्त हिस्से को बाहर निकालता है। लेकिन यदि कुछ पोषक तत्व ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा में लिए जाएं, खासकर फैट में घुलने वाले, तो लिवर पर बोझ पड़ सकता है और उसकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
जहाँ एक ओर मल्टीविटामिन कई फायदे दे सकते हैं, वहीं इनके अत्यधिक या अनियंत्रित सेवन से शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है — खासतौर पर लिवर पर।
मल्टीविटामिन में आमतौर पर वाटर-सॉल्युबल (जैसे विटामिन-सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स) और फैट-सॉल्युबल (विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के) पोषक तत्व होते हैं।
सामान्य, अनुशंसित मात्रा में मल्टीविटामिन लेना आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा या बिना निगरानी सेवन से लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं:
मल्टीविटामिन से लिवर पर असर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य हो सकते हैं, जैसे:
यदि आप लंबे समय से सप्लीमेंट ले रहे हैं और ये लक्षण हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Dr_Mahesh_Gupta_The_Healthsite.mp4/index.m3u8" mp4url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Dr_Mahesh_Gupta_The_Healthsite.mp4/Dr_Mahesh_Gupta_The_Healthsite.mp4" thumb="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Dr_Mahesh_Gupta_The_Healthsite.mp4/screenshot/00000002.jpg
बहुत से डॉक्टर मानते हैं कि संतुलित आहार से ज्यादातर लोगों को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियों में मल्टीविटामिन की सलाह दी जाती है:
यदि आप मल्टीविटामिन लेते हैं या डॉक्टर ने सलाह दी है, तो ये सुझाव अपनाएं:
मल्टीविटामिन कुछ परिस्थितियों में सहायक हो सकते हैं, लेकिन ये संतुलित आहार का विकल्प नहीं हैं। लिवर एक सहनशील अंग है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। जानकारी से भरे और डॉक्टर की सलाह पर किए गए निर्णय आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हमेशा संतुलित और पोषक आहार को ही प्राथमिकता दें। मल्टीविटामिन सिर्फ पूरक होते हैं, विकल्प नहीं।
हां, अगर जरूरत से ज्यादा या बिना आवश्यकता के मल्टीविटामिन का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक हो सकती है, जो लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।
आमतौर पर मल्टीविटामिन दोपहर में खाने के बाद या सुबह लेना सबसे अच्छा माना जाता है, ताकि शरीर उन्हें सही से अवशोषित कर सके।
डॉक्टर की सलाह पर और सीमित मात्रा में मल्टीविटामिन का सेवन सुरक्षित है। लेकिन लंबे समय तक बिना जरूरत के इनका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।