Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Does sugar feed cancer : चीनी का सेवन सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, यह तो सभी जानते हैं। इससे डायबिटीज और मोटापा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी के सवन से कैंसर सेल्स को बढ़ने में भी बहुत मदद मिलती है। जी हां, बता दें कि कैंसर को रोकने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, जिसमें से एक है शुगर का सेवन कम करना। ताकि कैंसर वाले सेल्स को तेजी से सेल डिवीज़न करने के लिए ज़रूरी एनर्जी न मिल सके। हालांकि, कुछ डॉक्टर्स कहते हैं कि यह तरीका शायद हर बार प्रभावी नहीं होता है।
डॉक्टर का कहना है कि कैंसर को बढ़ने से रोकने के लिए एनर्जी की ज़रूरत होती है। लेकिन अगर आप एनर्जी के लिए शुगर का सेवन कम कर देते हैं, तो भी कैंसर सेल्स में एक्स्ट्रा रिसेप्टर होते हैं जिनका इस्तेमाल वे शुगर एब्ज़ॉर्ब करने के लिए करत हैं। ऐसे में जब भूखे रहने की वजह से शरीर में एनर्जी या कैलोरी की कमी होती है, तो ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने के लिए प्रोटीन और फैट टूट जाते हैं। इस तरह, कैंसर सेल्स को उनकी रेगुलर सप्लाई मिलती रहती है। खैर, यहां हम आपको शुगर के सेवन से होने वाली समस्याओं और शुगर के सुरक्षित सेवन के तरीके बारे में बताने जा रहे हैं।
डॉक्टर्स बताते हैं कि अगर आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे इंसुलिन स्पाइक्स होते हैं। इंसुलिन एक हार्मोन है जो ग्रोथ और सेल डिवीज़न को बढ़ावा देता है। ऐसे में अगर आप लगातार चीनी का सेवन करते हैं, तो यह कैंसर सेल्स को बढ़ने में मदद करता है।
बता दें कि पेट की चर्बी भी कई बीमारियों की जड़ होती है। दरअसल, इससे आमतौर पर शरीर के अंदर सूजन बढ़ने लगती है, जो कैंसर को भी और ज्यादा बढ़ा सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि पेट पर चर्बी जमा न होने दें।
ज्यादातर लोगों को गर्मियों के मौसम में कोल्ड-ड्रिंक पीने की आदत होती है, लेकिन डॉक्टर्स बताते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में मौजूद लिक्विड शुगर लिवर में एक खास तरह का फैट बढ़ाती है, जो असल में कैंसर सेल्स को बढ़ने में मदद करता है।
वैसे तो चीनी के सेवन से बचना ही चाहिए, लेकिन अगर आप चीनी का सेवन पूरी तरह से नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो शुगर की मात्रा का ध्यान रखें। शरीर को जितनी कैलोरी चाहिए, चीनी सिर्फ उतनी लेनी चाहिए, जिससे कि जरूरत की सिर्फ 10 प्रतिशत ही शुगर मिल सके। एक आम हेल्दी भारतीय एडल्ट के लिए, दिन में सात से आठ चम्मच चीनी ठीक है, जबकि पांच से छह चम्मच आइडियल है। हमें फलों जैसी फाइबर वाली चीनी खानी चाहिए। फाइबर चीनी के एब्जॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं, जिससे इंसुलिन स्पाइक्स कम होते हैं और कैंसर का खतरा कम होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।