... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आप सभी को याद होगा कि आपके डॉक्टर के क्लिनिक में एक अलग गंध आती है, है ना? इससे बहुत लोगों को डर लगता है क्योंकि यह एक तेज़ स्मेल होती है जो अल्कोहल जैसी होती है और यह लोगों को इंजेक्शन और अन्य डरावनी चिकित्सा प्रक्रियाओं की याद दिलाती है। दरअसल यह गंध आइसोप्रोपिल (isopropyl) शराब की है, जो सैनिटाइज़र्स में इस्तेमाल होनेवाला एक प्रमुख घटक है। इंफेक्शन के खतरे को रोकने के लिए डॉक्टर और नर्स किसी भी सर्ज़री या इंजेक्शन से पहले त्वचा को साफ करने के लिए आइसोप्रोपिल अल्कोहल पैड से पोंछते हैं। लेकिन अब पता चला है कि इस पैड का त्वचा की सतह को साफ करने के साथ एक और इस्तेमाल हो सकता है। आइसोप्रोपिल अल्कोहल की गंध लोगों में उल्टी या मतली जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें गैस्ट्रिक, मोशन सिकनेस या पोस्टऑपरेटिव मतली की समस्या होती है।
यह खोज इमरजेंसी रूम में काम कर रही नर्सों द्वारा की गई थी जहां रोगी को सर्जरी के बाद मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं। एंटी-एमेटिक दवाओं (मरोड़ और उल्टी को रोकने वाली दवाएं) के साथ समस्या यह है कि उन्हें असर करने में करीब 10 मिनट का समय लगता है और ये दवाएं तभी काम करती हैं आप उन्हें पहले से लें। अगर आपको तुरंत राहत की ज़रूरत है, तो आपको शराब पैड सूंघने की कोशिश करनी चाहिए। आइसोप्रोपिल पैड सूंघने से आपको एंटी-एमेटीक का असर तुरंत महसूस होगा और मतली या उल्टी से तुरंत राहत मिलती दिखायी देगी।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रभावी, सस्ता और आसानी से मिलनेवाली चीज है। लगभग सभी केमिकस्ट की दुकानों में आपको अल्कोहल पैड और हैंड सैनिटाइज़र मिलेगा। जिन लोगों को उल्टी के कारण अक्सर परेशानी होती है, उन्हें या तो अपने साथ अल्कोहल पैड ले जाने चाहिए या सुगंधित हैंड सैनिटाइज़र रखना चाहिए।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.
संदर्भ: Spencer, K. W. (2004). Isopropyl alcohol inhalation as treatment for nausea and vomiting. Plastic Surgical Nursing, 24(4), 149-154.
Beadle, K. L., Helbling, A. R., Love, S. L., April, M. D., & Hunter, C. J. (2016). Isopropyl alcohol nasal inhalation for nausea in the emergency department: a randomized controlled trial. Annals of emergency medicine, 68(1), 1-9.