Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या रोबोटिक सर्जरी से मोटापे को कम किया जा सकता है? जानें ओवरवेट वाले लोगों के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

मोटापा आजकल एक बेहद आम समस्या बनती जा रही है। दवाइयों के बाद कई लोग सर्जरी की मदद से भी मोटापा कम कर रहे हैं।

क्या रोबोटिक सर्जरी से मोटापे को कम किया जा सकता है? जानें ओवरवेट वाले लोगों के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन
VerifiedVERIFIED By: Dr. Vipin Kumar Tyagi

Written by Anju Rawat |Published : February 13, 2026 4:35 PM IST

Robotic Surgery: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा विश्व स्तर पर इसे एक गंभीर बीमारी माना जा रहा है। मोटापा भले ही कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कई अन्य गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में जब डाइट और एक्सरसाइज से वजन कम नहीं होता, तो डॉक्टर सर्जरी जैसे विकल्पों पर विचार करते हैं। इन दिनों “रोबोटिक सर्जरी” को मोटापे के इलाज में बेहद सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। क्या वाकई रोबोटिक सर्जरी से मोटापा कम किया जा सकता है? इस बारे में हमने सर गंगा राम अस्पताल के रोबोटिक कोडिनेटर डॉ. विपिन त्यागी से बातचीत की-

दरअसल, सर गंगा राम हॉस्पिटल ने 1200 किलोमीटर की दूरी पर रोबोटिक टेलीसर्जरी करके इतिहास रचा है। यह भारत में शल्य चिकित्सा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सर्जरी दिल्ली स्थिति सर गंगा राम अस्पातल से गुजरात के वापी में किया गया था। इस सर्जरी को सफल बनाने में डॉ. विपिन त्यागी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब वह अपनी इस उपलब्धि को लेकर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तो उसी बीच हमने डॉ. विपिन से मोटापे और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा सवाल पूछा। आइए, जानते हैं इस पर वह क्या कहते हैं-

क्या है रोबोटिक सर्जरी?

रोबोटिक सर्जरी एक एडवांस सर्जिकल तकनीक है, जिसमें सर्जन रोबोटिक आर्म्स की मदद से ऑपरेशन करते हैं। भारत और दुनिया के कई बड़े अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो चुकी है।

Also Read

More News

रोबोटिक सर्जरी से मोटापा कम करना संभव है?

जी हां, रोबोटिक सर्जरी की मदद से मोटापे को कम किया जा सकता है। अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर रोबोटिक सर्जरी करवा सकते हैं।

मोटापे के लिए रोबोटिक सर्जरी कैसे काम करती है?

मोटापा कम करने के लिए रोबोटिक तकनीक का उपयोग मुख्य रूप से बेरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery) में किया जाता है। इसमें पेट के आकार को छोटा किया जाता है। इससे व्यक्ति कम खाना खाता है और उसे वजन तेजी से कम करने में मददमिलती है। रोबोटिक बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद व्यक्ति का वजन 1–2 साल में 50–70 फीसदी तक कम हो सकता है। लेकिन, इस सर्जरी के बाद आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी होता है। हैं।

मोटापा कम करने के लिए रोबोटिक सर्जरी के फायदे

अगर आप मोटापा कम करने के लिए रोबोटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं, तो इससे कई फायदे भी मिलेंगे।

  • रोबोटिक सर्जरी में छोटे चीरे लगाए जाते हैं।
  • इस सर्जरी में दर्द और ब्लीडिंग कम होती है।
  • इसमें संक्रमण का जोखिम भी बेहद कम होता है।
  • रोबोटिक सर्जरी से जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।

क्या हर ओवरवेट व्यक्ति के लिए सर्जरी जरूरी है?

नहीं। हर मोटे या ओवरवेट वाले व्यक्ति के लिए सर्जरी जरूर नहीं होती है। सर्जरी को लास्ट ऑप्शन माना जाता है। डॉक्टर कुछ स्थितियों में सर्जरी कराने की सलाह दे सकते हैं।

  • जब BMI 40 या उससे अधिक होने पर सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है।
  • जब BMI 35+ हो, साथ में डायबिटीज और हाई BP जैसी बीमारियां होने पर भी सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है।
  • जब डाइट और एक्सरसाइज से वजन कम न हो पा रहा हो

अगर आपका वजन थोड़ा ज्यादा है तो पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करें। डाइट कंट्रोल करें और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें।

क्या रोबोटिक सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित होती है?

जी हां, वैसे तो हर सर्जरी में कुछ न कुछ जोखिम होता है। लेकिन, रोबोटिक तकनीक से जोखिम कम हो सकता है।

मोटे लोगों को क्या करना चाहिए?

  • अगर आप मोटे हैं या आपका ओवरवेट है तो बैलेंस्ड डाइट लें।
  • रेगुलर एक्सरसाइज और योगाभ्यास करें।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग करना अच्छा विकल्प है।
  • अगर बीएमआई 35 से ज्यादा है, तो इस स्थिति में बेरिएट्रिक सर्जरी (रोबोटिक या लैप्रोस्कोपिक) की सलाह दी जा सकती है।

रोबोटिक सर्जरी मोटापे को कम करने का एक आधुनिक और प्रभावी विकल्प है। खासकर, उन लोगों के लिए जिनका वजन बहुत ज्यादा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।