क्या दाद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? जानिए किस तरह करें इससे बचाव

Ringworm :  दाद की परेशानी में काफी ज्यादा खुजली, लालिमा जैसी स्थिति बनती है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका बचाव?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 7, 2023 2:57 PM IST

Ringworm : मानसून एक ऐसा सीजन है, जो काफी कई लोगों को पसंद होता है। लेकिन इस सीजन में कई तरह की जानलेवा बीमारियां भी फैलती हैं। मुख्य रूप से इस मौसम में मच्छरजनित रोग फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। साथ ही कई अन्य संक्रामक बीमारियां होने का भी जोखिम रहता है। वातावरण में नमी के कारण वायरस, बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने का खतरा रहता है। इसी वजह से पेट में संक्रमण और स्किन पर फंगस फैलने का खतरा रहता है। साथ ही इस सीजन में दाद-खाज खुजली भी काफी ज्यादा फैलती है, जिसे रिंगवार्म संक्रमण भी कहा जाता है। यह मानसून के दिनों में फैलने वाली घातक समस्याओं में से एक है। कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर दाद फैलने वाली बीमारी है या नहीं? तो आइए जानते हैं इस सवाल के जवाब?

क्या दाद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है?

दाद फंगल संक्रमण से जुड़ी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकती है। इतना ही नहीं, यह समस्या न सिर्फ व्यक्ति से व्यक्ति में फैलती है, बल्कि जानवरों, संक्रमित मिट्टी से भी फैस सकती है। यह समस्या अधिकतर मामलों में ऐसे व्यक्तियों को होता है, तो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। साथ ही तंग कपड़े पहनते हैं।

दाद-खाज के क्या हैं लक्षण?

दाद के 4 प्रमुख लक्षण होते हैं, जिसमें स्किन पर रिंग की तरह चकत्ते नजर आना, स्किन पर काफी तेज खुजली होना, स्किन पर सूजन और हल्का-फुल्का दर्द जैसा महसूस होना शामिल है। कुछ स्थितियों में मवाद भी निकल सकता है।

कैसे करें बचाव?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि दाद बरसात के दिनोंमें बढ़ने वाली नमी के कारण होता है। ऐसे में आपको अपने आसपास की चीजों को गीला होने से बचाने की जरूरत होती है। इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जैसे-

  • रोजाना अच्छे से शरीर को धोएं और शैंपू से क्लीन करें। 
  • हेयर ब्रश का प्रयोग नियमित रूप से करें। 
  • पैरों को साफ करें और सूखाकर ही बिस्तर पर जाएं। 
  • चुस्त और गीले कपड़े न पहनें। 
  • स्वच्छता का ध्यान रखें। 

ध्यान रखें कि दाद एक संक्रामक बीमारी है। ऐसे में आपको इस स्थिति से बचाव की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि आपको दाद न हो, तो बरसात के दिनों में नम कपड़े न पहनें। वहीं, इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source