Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Can prostate be treated Without Surgery : प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने की स्थिति को सौम्य प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) के नाम से जाना जाता है। यह कैंसर नहीं होता है और न ही कैंसर के जोखिमों को बढ़ावा देता है। उम्र बढ़ने के साथ लगभग सभी पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने की शिकायत देखी जाती है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 50 से अधिक उम्र के लगभग आधे पुरुषों और 80 से अधिक उम्र के 90% लोगों को यह परेशानी होती है। यह स्थिति कई बार असुविधाजनक और कभी-कभी शर्मनाक हो सकती है। इस स्थिति का इलाज कई तरीकों से किया जा सकता है। कई पुरुषों के मन में सवाल रहता है कि क्या बिना सर्जरी प्रोस्टेट का इलाज हो सकता है? इस लेख में हम आपको इसी विषय की जानकारी देंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमन गुप्ता से बातची त की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
डॉक्टर का कहना है कि प्रोस्टेट एक ऐसा अंग है, जो सभी पुरुषों में मौजूद होता है। इसी की ही मदद से पुरुषों के शरीर में स्पर्म उत्पन्न होता है। 50 वर्ष की आयु के बाद, यह सौम्य या घातक ( cancerous ) वृद्धि के कारण कई पुरुषों में पेशाब संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। अधिकांश गैर-कैंसरग्रस्त प्रोस्टेट ( BPH) का दवाओं से आसानी से और प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है।
Also Read : प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने के लिए पुरुष खाएं ये 5 चीजें
यानि मामूली लक्षण वाले लोगों के लिए इसका इलाज दवाओं या फिर लाइफस्टाइल में बदलाव करके किया जा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मरीजों की स्थिति गंभीर होती जाती है, वैसे-वैसे डॉक्टर्स इलाज के लिए सर्जरी का सहारा ले सकते हैं। मुख्य रूप से कैंसरग्रस्त प्रोस्टेट का इलाज करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया जाता है। इसके अलावा रेडियोथेरेपी या हार्मोनल थेरेपी की भी आवश्यकता हो सकती है।
डॉक्टर का कहना है कि प्रोस्टेट के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाएं बहुत सुरक्षित हैं और कई वर्षों से उपयोग में आ रही हैं। कुछ लोग, जिन पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है या बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण कुछ जटिलताएं विकसित हो रही हैं, उन्हें सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है, जो नवीनतम तकनीक के साथ एक बहुत ही सुरक्षित विकल्प भी है।
Also Read : ब्रेस्ट कैंसर के लास्ट स्टेज में दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर ने बताया स्टेज-4 में ठीक होने का चांस है कितना
ऐसे में प्रोस्टेट का इलाज सर्जरी के बिना किया जा सकता है या नहीं, यह मरीजों की स्थिति पर निर्भर करती है। इसके अलावा अगर कुछ स्थितियों में अगर मरीजों की सर्जरी नहीं होती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर प्रोस्टेटिक धमनी एम्बोलाइजेशन (पीएई) नए पचार विकल्प लेते हैं।