Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट ब्लॉकेज और ट्राइग्लिसराइड्स में दूध पी सकते हैं? जानें कैसी होनी चाहिए डाइट

डॉक्टर से बातचीत के आधार पर हम आपको विस्तार से बताएंगे कि हार्ट के मरीजों को दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं।

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट ब्लॉकेज और ट्राइग्लिसराइड्स में दूध पी सकते हैं? जानें कैसी होनी चाहिए डाइट
heart patient
VerifiedVERIFIED By: Dr Prateek chaudhary

Written by Mishra Kishori |Published : February 18, 2025 4:04 PM IST

दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को ये फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। जी हां, जिन लोगों को दूध नहीं पचता है उन्हें इसके सेवन से कई तरह की डाइजेस्टिव प्रॉब्लम हो सकती हैं। लेकिन क्या जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ होता है, हार्ट ब्लॉकेज की प्रॉब्लम होती है और ट्राइग्लिसराइड्स संबंधी दिक्क्त होती है क्यों उन्हें दूध का सेवन करना चाहिए।? इस विषय पर जब हमने एशियन अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रतीक चौधरी से पूछा तो उन्होंने कहा 'अगर आपका कोलेस्ट्रॉल अधिक है या आप दिल के मरीज हैं, तब भी आप दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में और सही प्रकार का लेना जरूरी है। आपको स्किम्ड, टोंड या डबल टोंड दूध का उपयोग करना चाहिए, यानी बिना फैट वाला दूध। क्योंकि दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फुल क्रीम दूध, मक्खन, घी और चीज़ जैसी हाई-फैट डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए, क्योंकि ये धमनियों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं और हृदय रोगों का कारण बन सकते हैं।'

दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

दिल को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अधिक से अधिक ताज़े फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। मैदा और रिफाइंड आटा कम से कम खाना चाहिए और इसकी जगह फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जैसे कि ओट्स, होल ग्रेन ब्रेड, दालें और हरी सब्जियां। इसके अलावा, लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए।

Also Read

More News

संतृप्त वसा से बचें और उसकी जगह पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स युक्त वेगिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करें। यानी घी, मक्खन और चीज़ के बजाय सूरजमुखी, जैतून और सरसों के तेल का प्रयोग करें, वह भी सीमित मात्रा में। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली को आहार में शामिल करना चाहिए।

किन चीजों से बचना चाहिए?

अधिक नमक का सेवन: दिनभर में 1500-2000mg (लगभग 2/3 चम्मच) से ज्यादा नमक न लें। अधिक नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो दिल के लिए हानिकारक है।

फुल क्रीम दूध, घी, मक्खन और चीज़: इनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

ट्रांस फैट से बचें: बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में खाना बनाने से ट्रांस फैटी एसिड बनता है, जो हृदय रोगों का खतरा बढ़ाता है। बेकरी आइटम्स, पैकेज्ड स्नैक्स और फ्राइड फूड में भी ट्रांस फैट अधिक होता है, इन्हें कम से कम खाएं।

चीनी का अधिक सेवन न करें: मीठी चीज़ें, मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स ब्लड शुगर बढ़ाकर दिल पर बुरा असर डाल सकती हैं। प्रोसेस्ड फूड और पैकेज्ड फूड में भी हाई-सोडियम और हाई-शुगर होता है, जिससे बचना चाहिए।

यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट ब्लॉकेज या ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या है, तो आप दूध पी सकते हैं, लेकिन स्किम्ड या टोंड दूध का ही चुनाव करें। सही आहार अपनाकर और संतुलित जीवनशैली अपनाकर आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। अधिक नमक, चीनी, ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से बचें, और अपनी डाइट में फाइबर, लो-फैट डेयरी, हेल्दी फैट और ताजे फल-सब्जियां शामिल करें। सही खानपान के साथ नियमित व्यायाम भी ज़रूरी है ताकि आपका हृदय स्वस्थ रहे और आप लंबा एवं स्वस्थ जीवन जी सकें।

Expert- Dr. Prateek Chaudhary, Senior Consultant Inrterventional Cardiology, Asian hospital.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।