... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 11:39 AM IST
अगर किसी को सक्रिय संक्रमण या बुखार होता है, तो आप तब तक रक्तदान नहीं कर सकते जब तक कि संक्रमण पूरी तरह से हल नही हो जाता। यह समझना ज़रूरी है कि अगर कोई व्यक्ति एंटीबायोटिक दवाएं ले रहा है, तो इसका मतलब यही है कि उसे संक्रमण होगा। नारायण हेल्द सिटी में स्टेम सेल और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन के टेक्निकल डायरेक्टर और इंचार्ज डॉ. प्रदीप कुमार बी आर कहते हैं कि, पूर्ण रक्त या रक्त उत्पादों का उपयोग नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे खून लेनेवाले व्यक्ति को भी इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए, जब कोई व्यक्ति एंटीबायोटिक दवाओं पर होता है, तो वह रक्त दान नहीं कर सकता।
लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर को पहले पता करना चाहिए कि क्या ब्लड डोनेट करनेवाले व्यक्ति को कोई बैक्टेरियल इंफेक्शन है जो रक्त के साथ दूसरे व्यक्ति तक भी फैल सकता है या नहीं। हां जब कोई व्यक्ति संक्रमण (बैक्टेरियल या वायरल) के लिए जो एंटीबायोटिक गोलियां ले रहा है वह बंद करने के बाद रक्त दान कर सकता है। इंफेक्शन के लिए अंतिम एंटीबायोटिक इंजेक्शन लेने के बाद या किसी भी संक्रमण (बैक्टेरियल या वायरल) के लिए एंटीबायोटिक दवाइयां बंद करने के बाद कम से कम 10 दिनों तक इंतजार करना चाहिए। लेकिन हां, अगर आपके शरीर का तापमान 99.5एफ (F) से ऊपर होता है, तो आपको रक्तदान करने नहीं दिया जाएगा।
एंटीबायोटिक दवाएं लेनेवाला व्यक्ति केवल तभी रक्तदान कर सकता है जब वह इन स्वास्थ्य स्थितियों से संबंधित इंफेक्शन्स से लड़ने के लिए ले एंटीबायोटिक ले रहा हो: मुंहासे, क्रोनिक प्रॉस्टेटाइटिस (chronic prostatitis), पेप्टिक अल्सर रोग, पीरियोडोन्टल रोग (periodontal disease), प्री-डेंटल वर्क, रोसेसिया, अल्सरेटिव कोलाइटिस (ulcerative colitis), स्प्लेनेक्टोमी (splenectomy) या वाल्व्युलर हार्ट डिज़िज़ (valvular heart disease)
यह बात ध्यान में रखें कि रक्त की जांच हमेशा में 5 इंफेक्शन्स का पता लगाने के लिए की जाती है जो हैं-एचआईवी, एचबीएसएजी (HBsAg), एचसीवी(HCV), सिफलिस (Syphilis) और मलेरिया।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.