
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 5, 2026 4:43 PM IST
Reasons of weight gain : हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, बॉडी को डिटॉक्स करने, किडनी को हेल्दी बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वजन भी कम हो सकता है? जी हां, एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर भरपूर मात्रा में पानी न पिया जाए, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, जब पानी नहीं पिया जाता तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और फैट जमने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कम पानी पीने से वजन कैसे बढ़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो जब पानी कम पिया जाता है तो मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे कम कैलोरी बर्न होती है और शरीर में फैट बढ़ने लगता है, जिससे वजन कम करने में मुश्किलआने लगती है और वजन बढ़ने लगता है।
जब पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिया जाता है तो बार-बार भूख लगने लगती है। कई बार ये भूख पानी की प्यास होती है। जबकि लोग प्यास को भूख समझकर खाना खाने लगते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने लगता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीना जरूरी होता है।
कम पानी पीने से थकान व कमजोरी भी बनी रहती है। दरअसल, जब कम पानी पीते हैं तो बॉडी से टॉक्सिन्सनहीं निकल पाते हैं, जिस वजह से बॉडी में आलस्य बना रहता है। इसके अलावा, आलस्य की वजह से एक्सरसाइज नहीं हो पाती है। इससे फिजिकल एक्टिविटी कम होने से कम कैलोरी बर्न हो पाती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।