सेक्स से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी बातें भी कई बार लोगों को बहुत परेशान कर सकती हैं। साथ ही हमारे समाज में सेक्स और सेक्स से जुड़ी बातों को लेकर बहुत-सी ग़लत धारणाएं हैं। इसकी वजह कई बार सही जानकारी की कमी ही होती है और लोग झिझक के मारे अपनी समस्याओं के बारे में किसी सी बात नहीं करते और परेशान-उदास रहते हैं। नाइट-फॉल भी ऐसी ही एक स्थिति है। नाइट-फॉल या स्वप्नदोष एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह उस समय होता है जब आपके शरीर को भीतर से अधिक मात्रा में बने हुए वीर्य को बाहर निकालना होता है। अगर आप अक्सर हस्तमैथुन या सेक्स करते हैं तो स्वप्नदोष होना लाजिमी है। हमारे देश में हस्तमैथुन करना भी पाप माना जाता है और लोगों की यह गलत अवधारणा है कि स्वप्नदोष से हमारे शरीर का वजन कम हो जाता है और कमजोरी हो जाती है। यहां तक की कुछ लोगो का मानना है की इससे आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है।
वास्तव में मास्टरबेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ही होता है। यह हमारे मानसिक तनाव और प्रोटेस्ट कैंसर होने की संभावना को भी कम करता है। अगर आपको स्वप्नदोष होता है तो शारीरिक तौर पर इससे कुछ भी नुकसान नहीं है। क्योंकि शीघ्रपतन की तरह यह कोई बीमारी नहीं है बस इसे लेकर लोगों में सही जानकारी की कमी है। देखा जाए तो हमारे शरीर में वीर्य का बहुतायत मात्रा में बनना भी स्वप्नदोष का एक मुख्य कारण है। यहां तक की रात में अगर आप कोई उत्तेजक-सा सपना देख लेते हैं तो आपको स्वप्नदोष होने की काफी संभावना रहती है। लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा चिंतित होने की कोई ज़रूरत नही है।
अगर फिर भी आपको किसी प्रकार की कोई शंका है तो आप किसी सेक्सोलोजिस्ट से परामर्श ले सकते हैं। वह आपके शरीर का चेकअप करके आपको सही सलाह दे सकते हैं। अगर आप हस्त-मैथुन करते हों या नियमित सेक्स करते हों तो नाईट-फॉल होने के आसार नहीं रहेंगे। हालांकि, हमारे देश में हस्त-मैथुन को पाप की तरह समझा जाता है और माना जाता है कि ऐसा करने से वज़न कम हो जाता है, कमजोरी महसूस होती है, वहम यहां तक है कि इससे नज़रें कमज़ोर हो जाती हैं। इनमें से कोई भी मिथक सही नहीं है। यह तनाव को कम करने से लेकर प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने तक मददगार है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Follow us on