World HIV Day: क्या मच्छरों के काटने से फैलता है HIV वायरस? एक्सपर्ट से जानें

Can Mosquitoes Spread HIV Virus Doctor tells : HIV को लेकर कई प्रकार की भ्रांति है, इनमे से एक है मच्छरो के काटने से HIV वायरस फैलता है?

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 1, 2025 11:19 AM IST

Can Mosquitoes Spread HIV Virus Doctor tells : HIV को लेकर समाज में कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं। इनमें से एक बड़ा मिथक यह है कि क्या मच्छर के काटने से HIV फैल सकता है? क्योंकि मच्छर एक व्यक्ति का खून चूसकर दूसरे व्यक्ति को काटते हैं, इसलिए कई लोग सोचते हैं कि शायद HIVभी इसी तरीके से फैल सके। 1 दिसंबर को जब वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड एचआईवी डे मनाया जा रहा है, तब ये जानना जरूरी है कि क्या मच्छर जैसे परजीवी के कारण एचआईवी जैसी बीमारी हो सकती (Kya Macchar ke Katne se HIV Failta hai) है या नही।

HIV क्या है?

मॉडल टाउन स्थित यथार्य हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार,HIV (Human Immunodeficiency Virus) एक वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) को कमजोर करता है। यह विशेष रूप से CD4 कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर सामान्य रोगों से लड़ने में असमर्थ होता जाता है।

क्या मच्छर के काटने से HIV होता है?- Can Mosquitoes Spread HIV Virus

डॉ. संजय गुप्ता बताते है कि मच्छरों के काटने से एचआईवी होता है ये बात पूरी तरह से गलत है। मच्छर के मुंह में एक पतली सुई जैसी सूंड होती है जो सिर्फ खून चूसने के लिए बनी होती है। जब मच्छर किसी व्यक्ति को काटते है, तो मच्छर खून नहीं इंजेक्ट करता बल्कि सिर्फ लार इजेक्ट करता है। एचआई एक खून से जुड़ी बीमारी है। इसी कारण खून से फैलने वाली कई बीमारियां मच्छर से नहीं फैल सकती है।

मच्छर के काटने से HIV क्यों नहीं फैलता?

  • डॉ. संजय गुप्ता बताते है कि मच्छर जब काटता है, वह अपनी लार छोड़ता है जिससे दर्द और खुजली होती है। लेकिन वह कभी भी खून इंजेक्ट नहीं करता, इसलिए HIV संक्रमित खून दूसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता है।
  • इंसान के शरीर में एचआईवी जिदा रहता है। लेकिन जब मच्छर किसी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को काटता है तो  मच्छर के पेट में पहुंचे ही HIV वायरसतुरंत नष्ट हो जाता है। इसलिए, मच्छर HIV को न तो अपने शरीर में रख सकता है, न किसी को पहुँचा सकता है।
  • मच्छर एक व्यक्ति का खून लेकर दूसरे को देने वाला सिरिंज नहीं है। उसका पाचन तंत्र खून को तुरंत तोड़ देता है। इसलिए किसी HIV संक्रमित व्यक्ति का खून दूसरे व्यक्ति तक नहीं जा सकता।

डॉक्टर का कहना है कि मच्छरों से काटने से केवल डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों ही फैल सकती है। मच्छर के काटने से एचआईवी होता है ये बात पूरी तरह से गलत है।

Highlights

  • मच्छर के काटने से एचआईवी होता है ये बात गलत है
  • कई रिसर्च मे ये बात सामने आ चुकी है मच्छर HIV नहीं फैलाता है।
  • मच्छर एक व्यक्ति का खून लेकर दूसरे को देने वाला सिरिंज नहीं है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source