Can Mosquito Bite Cause Coronavirus: क्या मच्छरों के काटने से फैलता है कोरोना वायरस?

Can Mosquito Cause Bite Coronavirus: कोरोना वायरस किस कद्र हमारे जीवन को प्रभावित कर सकता है। इस बात से बहुत से लोग अंजान है। यह वायरस हमारे सिर के बालों से लगभग 900 गुणा छोटा है, लेकिन क्रमण की दुनिया में ये काफी तेजी से फैलने वाला (Can Mosquito Cause Bite Coronavirus) वायरस है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 27, 2020 5:30 PM IST

Can Mosquito Bite Cause Coronavirus: कोरोना वायरस किस कद्र हमारे जीवन को प्रभावित कर सकता है। इस बात से बहुत से लोग अंजान है। यह वायरस हमारे सिर के बालों से लगभग 900 गुणा छोटा है, लेकिन क्रमण की दुनिया में ये काफी तेजी से फैलने वाला (Can Mosquito Bite Cause Coronavirus) वायरस है।

कोरोना वायरस ने अबतक 175 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें करीब 5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 23 लाख लोगों की जानें जा चुकी है। इस वायरस (coronavirus) का कहर सबसे ज्यादा इटली और चीन में देखने को मिला है। इसके अलावा ईरान, अमेरिका और स्पेन जैसे देश भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। भारत के लोग भी अब धीरे-धीरे इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, इसलिए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसी से जुड़ी कुछ जानकारी हमा आपको दे रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस फैल सकता है या नहीं।

मच्छर के काटने से क्या हो सकता है कोरोना वायरस (Can Mosquito Cause Bite Coronavirus) ?

हमारे देश में मौसम का बदलाव काफी तेजी से होता है, इसलिए मच्छरों का प्रकोप भी काफी तेजी से फैलता है। मच्छर से भारत में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी काफी तेजी से फैलती है। इसलिए अब कई लोगों को इस बात की चिंता है कि क्या  मच्छरों से भी कोरोना वायरस (Can Mosquito Cause Bite Coronavirus) फैल सकता है।

Yami Gautam Beauty Tips: जानिए यामी गौतम की खूबसूरती का राज, घर पर ही तैयार करें ये प्रॉडक्ट

इस बात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस (Can Mosquito Cause Bite Coronavirus ) नहीं फैलता है। बल्कि कोरोना वायरस के फैलने के अन्य कई कारण है।

कोरोना वायरस फैलने का कारण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण के द्वारा फैलता है। संक्रमण के द्वारा फैलने वाला कोरोना वायरस जानवरों में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री जीव-जंतुओं से यह वायरस इंसानों तक आया है।

Coronavirus: इस मशहूर डांसर और सिंगर ने की थी कोरोनावायरस की भविष्यवाणी

हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण सामान्यतः निमोनिया की तरह होते हैं. सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम, खांसी जैसे लक्षण कोरोना वायरस में देखने को मिलते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से इंसान के कई आंतरिक अंग काम करना बंद कर देते हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण

  • बुखार के साथ सिर में दर्द हो सकता है।
  • सर्दी-जुकाम और खांसी हो सकती है।
  • सांस लेने की तकलीफ हो सकती है।
  • नाक से पानी बहना भी कोराना वायरस का लक्षण है।
  • कोरोना वायरस संक्रमण होने पर ऑर्गन फेल्योर होने लगता है।

Coronavirus Latest Update: जहाज पर 17 घंटे बाद मिला कोरोना वायरस, जानें कितनी देर तक टिकता है विभिन्न सतहों पर यह वायरस, पढ़ें क्या है सुरक्षित रहने के लिए ज़रूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source