Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम पानी पीना हो सकता है घातक! किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा

Causes of kidney stones : सर्दियों के मौसम में पानी कम पीने की वजह से अक्सर किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। आइए आपको इससे बचने के तरीके बताते हैं।

कम पानी पीना हो सकता है घातक! किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा
kidnet stones

Written by Kishori Mishra |Published : December 30, 2025 5:53 PM IST

How to treat kidney stones : सर्दियों के मौसम में फ्लू और सर्दी-खांसी की समस्या के अलावा एक और समस्या जो चिंता क विषय होती है, वह है किडनी स्टोन। जी हां, ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है और इस वजह से लोग पानी कम पीते हैं, जिसकी वजह से यूरिन में कैल्शियम और ऑक्सालेट जैसे मिनरल्स की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप चाय या कॉफी बहुत ज्यादा पीते हैं या फिर प्रोटीन से भरपूर डाइट लेते हैं व पानी कम पीते हैं, तो इससे आपको किडनी स्टोन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

हालांकि, यह समस्या एक दम से नहीं सामने आती है। ज्यादातर गर्मियों के मौसम में लोगों को यह समस्या दिखती है, क्योंकि सर्दियों में धीर-धीरे स्टोन बनने शुरू हो जाते हैं। इस आर्टिकल में किडनी स्टोन की समस्या के बारे में ही बात करने जा रहे हैं। आइए बताते हैं।

सर्दियों में पथरी बनने के क्या कारण हैं?

ठंडे मौसम में लोग शरीर की गर्माहट को बरकरार रखने के लिए चाय ज्यादा पीते हैं, साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनका तासीर गर्म होता है। ऐसी चीजें अमूमन प्रोटीन और ज्यादा कैलोरी से भरपूर होती हैं। ऐसी चीजों के सेवन से यूरिन में निकलने वाले कैल्शियम और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे यूरिन गाढ़ा होता है और पथरी बनने लगती है।

Also Read

More News

किडनी की सुरक्षा और पथरी से बचने के लिए करें ये काम

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

अगर आप किडनी की पथरी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो सर्दियों में भी लगभग 2 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है, ताकि यूरिन हल्का, हल्के पीले रंग का हो। यह अच्छे हाइड्रेशन का संकेत होता है।

सीमित मात्रा में करें नमक का सेवन

नमक का सेवन भी आपके शरीर के डिहाइड्रेशन और यूरिन पर असर डालता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको यूरिन संबंधी कोई भी समस्या न हो, ताकि किसी तरह की पथरी की दिक्कत भी न हो, तो इसके लिए अपने खाने में नमक की मात्रा पर भी ध्यान रखें। साथ ही अचार और प्रोसेस्ड फूड को सीमित करें।

संतुलित आहार लें

हेल्दी किडनी के लिए एनिमल प्रोटीन का सेवन सीमित रखें, खासकर रेड मीट। क्योंकि यह किडनी स्टोन का खतराबढ़ा सकता है। साथ ही पालक, नट्स और चुकंदर जैसी चीजों का सेवन भी सीमित करें।

खट्टे फलों का सेवन करें

अगर आप सर्दियों में नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे कैल्शियम के स्टोन बनने को कम करने में मदद मिलती है। ऐसा स्टडीज में भी साफ हुआ है, तो सर्दियों के मौसम में आप खट्टे फलों का सेवन जरूर करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • कम पानी पीने से किडनी स्टोन हो सकता है।
  • सर्दियों में पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
  • खट्टे फलों के सेवन से किडनी स्टोन का खतरा कम होता है।