क्या घी खाने से constipation से राहत मिलती है?

क्या आप constipation या कब्ज से निपटने के लिए यह घरेलू तरीका अपनाना चाहते हैं? तो पहले यह पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 7, 2017 1:51 PM IST

आपने भी कई बार लोगों से सुना है होगा कि अपने भोजन के साथ घी खाने से पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। बेशक, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो बोवेल को काम करने में मदद करते हैं और बिना बहुत मेहनत किए आपको राहत मिल जाती है, लेकिन उनमें से कई घरेलू उपचार केवल मिथक ही हैं। अब, क्या घी सचमुच में कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की समस्या से निपटने में मदद करता है या नहीं, इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। कुछ आयुर्वेदिक किताबों में ऐसा लिखा गया है कि अपने आहार में घी शामिल करने से आपको कब्ज़ से राहत मिल सकती है लेकिन इस बात की पुष्टि करनेवाला कोई भी वैज्ञानिक डेटा उपलब्ध नहीं है।

हमने डॉ. भावी मोदी, हॉलीस्टिक हेल्द, मुंबई से पूछा, कि क्या इस घरेलू उपाय में कोई दम है। तो उन्होंने बताया 'घी खाने के कई फायदे हैं और यह कई तरीकों से आपकी मदद कर सकता है। आमतौर पर, हम पूरे दिन में 4 चम्मच फैट लेने की सलाह देते हैं। तो अगर आप दिनभर में एक चम्मच घी और 3 चम्मच तेल का सेवन करते हैं, तो उतने से भी आपको घी के फायदे मिल सकते हैं। भले ही घी को अच्छा फैट माना जाता है, लेकिन इसका अगर आप बहुत ढेर सारा घी खाते हैं तो कैलोरी इंटेक बढ़ने के साथ-साथ आपकी समस्या ठीक नहीं होगी।'

दरअसल, डॉ. भावी यह भी कहती हैं कि भोजन की मदद से कब्ज का इलाज करने के लिए आहार में फाइबर की सही मात्रा आवश्यक है। 'अगर आपका आहार कब्ज से निपटने में आपकी सहायता कर सकता है तो फाइबर आपके काम आएगा। हालांकि, अकेले फाइबर कब्ज से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है, जब तक कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते। जब आपके शरीर में पानी कम होता है तो फाइबर अकेले आपके सिस्टम से स्टूल को बाहर निकाल नहीं पाता। पानी एक चिकनाई देनेवाले एजेंट के तौर पर काम करता है जो फाइबर को उसका काम करने में मदद करता है, 'डॉ. मोदी ने बताया।

अगर आप अभी भी अपने कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए यह नुस्खा आजमाना चाहते हैं, तो अपने खाने में कम मात्रा में घी मिलाकर ट्राई करें। सिर्फ 2 चम्मच घी आपके लिए पर्याप्त होगा। हालांकि, यदि आपको पीसीओडी, मोटापा, डायबिटीज़, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से परेशान हैं या किसी विशेष डायट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके डायटिशन या डॉक्टर से पूछना बेहतर है कि क्या आपको कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए ज़्यादा घी खाना चाहिए। कभी-कभी क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए ज़्यादा फाइबर खाना काफी नहीं होता। आपको इसके साथ किसी और दवा की भी ज़रूरत पड़ सकती है। अगर आपको 14-15 दिन से ज़्यादा समय तक कब्ज़ की समस्या रहती है तो अपने डॉक्टर से बात करें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.