क्या पेट की गैस (fart) को रोककर रखना चाहिए?

क्या fart को रोककर रखने से कोई हेल्थ प्रॉबल्म होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 5:38 PM IST

आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि एसिडिटी होना तो आम बात हो गया है। वैसे तो पादना या गैस पास करना नैचुरल प्रोसेस होता है लेकिन आम तौर पर लोग इसको सबके सामने करने से शर्मिंदा महसूस करते हैं। जिसके कारण ऑफिस हो या घर लोग इस शर्मिंदगी से बचने के लिए गैस को पेट के अंदर घंटों दबाकर रखते हैं, जब तक कि उन्हें कोई एकांत जगह न मिले। लेकिन सवाल ये है कि क्या पाद को रोककर रखना सेहत के नजरिये से सेफ है? इस बारे में डॉ. निनाद काकड़े के बात करते हैं।

क्या पेट के गैस को रोककर रखना सेफ है?

कभी-कभी जो खाना हम खाते हैं वह लैक्टोस या ग्लूकोज़ इंटलोरेंस के कारण अच्छी तरह से हजम नहीं हो पाता है जिसके कारण पेट में एसिडिटी हो जाता है। वैसे तो पेट दूध और गेंहूं को हजम कर लेता है लेकिन ब्रोक्ली और शतावरी को हजम करना मुश्किल हो जाता है। हां, गैस को पास करने से एक अजीब शांती का एहसास होता है। लेकिन सवाल ये है कि इसको रोककर रखने से क्या कोई समस्या होती है? तो जानकारी के लिए ये कह देते हैं कि नहीं सेहत को इसके कारण कोई नुकसान नहीं पहुँचता है। जब आपके पेट में अतिरिक्त गैस जमा हो जाता है तब वह बाहर निकलना चाहता है। शायद आपको पता भी नहीं चलता कि आप अनजाने में 10 से 20 बार गैस पास कर देते हैं, जिसके बारे में आपको पता भी चलता है।

हां, पेट के गैस को रोककर रखने से तभी आपको प्रॉब्लम होता है जब आपके कोलोन में प्रॉबल्म होता है। उस वक्त इस ब्लॉकेज के कारण आपके कोलन बैलून की तरह फूल जाता है। लेकिन ये असुविधा सिर्फ बीमार लोगों को होता है नॉर्मल लोगो को नहीं। यानि गैस को पास होने से रोककर रखने से सिर्फ असुविधा ही महसूस होता है सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है। गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में किसी भी प्रकार की ऐसी असुविधा मतली या उल्टी का कारण बन सकता है।

जब भी पेट में गैस जमा हो जाये तो बाहर कहीं अकेले में चले जाये और ‘समीर हवा का झोंका’ निकाल दे। अगर आप गैस को बार-बार पास करने से बचना चाहते हैं तो पेट को साफ रखें। इसके लिए हो सके तो प्रोबायोटिक लें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source