
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 29, 2026 10:13 AM IST
Image Credit- ChatGPT
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार समेत पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी में ज्यादा तापमान और तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक की जब बात आती है तो अक्सर लोग इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, सिर घूमना, सिर दर्द, आंखों की समस्या और उल्टी- दस्त की परेशानी से जोड़कर ही देखते हैं। लेकिन पिछले दिनों मेरे एक दोस्त ने बताया कि उसे हीट स्ट्रोक के कारण तेज बुखार आ गया था। हीट स्ट्रोक के कारण आने वाला बुखार इतना तेज और दिमागी रूप से परेशान करने वाला था कि वो 5 से 6 दिन तक बिस्तर पर ही रहा। दोस्त की बात सुनने के बाद मेरे दिमाग में एक ही सवाल आया कि क्या हीट स्ट्रोक के कारण बुखार भी आ सकता है? सवाल दिमाग में आया और मैंने थोड़ी रिसर्च की। इसके बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की बेवसाइट पर मुझको एक आर्टिकल मिला, जिसमें लिखा था, हां- हीट स्ट्रोक के कारण भी बुखार आ सकता है।
(File image)
रिसर्च बताती है की हीट स्ट्रोक की स्थिति में शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए व्यक्ति को तेज बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन यह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से होने वाला बुखार नहीं होता, बल्कि शरीर के अत्यधिक गर्म हो जाने की स्थिति होती है। इसमें हीट स्ट्रोक के कारण होने वाले बुखार में सिर्फ शरीर का तापमान ज्यादा होता है। हीट स्ट्रोक के कारण होने वाले बुखार में आपको सर्दी, खांसी और शरीर टूटने की समस्या नहीं होती है। रिसर्च के अनुसार, हीट स्ट्रोक के कारण आने वाले बुखार में तेज सिरदर्द, त्वचा का गर्म, त्वचा का लाल होना और अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण नजर आते हैं।
गर्म हवाओं के कारण शरीर का तामपान बढ़ जाता है।
Disclaimer: हीट स्ट्रोक के कारण आने वाले बुखार को सामान्य नहीं समझना चाहिए, इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर हीट स्ट्रोक के कारण आपको बुखार आ रहा है तो डॉक्टर से बात जरूर करें।