Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सीने में जलन होना पेट के कैंसर का हो सकता है संकेत!

हार्ट बर्न होने पर क्यों नहीं करना चाहिए नजरअंदाज!

सीने में जलन होना पेट के कैंसर का हो सकता है संकेत!

Written by Editorial Team |Published : December 5, 2017 1:05 PM IST

क्या सीने में जलन होने का कारण सिर्फ एसिडिटी हैं? आज कल की भाग-दौड़ में  हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते है। सीने में जलन होने कारण आपके खाने का समय सही ना हो या देर रात तक जगना ये भी हो सकता है। खान-पान की चीजों की वजह से भी सेहत पर असर हो सकता है। हेल्दी खाने के बजाए हम जंक फूड खाते है, तो इससे सेहत बिगडने का खतरा हो सकता है।

पेट के कैन्सर का इलाज देर से किया जाता है, क्योंकी उसका लक्षण जल्दी दिखाई नही देता है, मगर सीने में जलन होना ये भी कैन्सर का लक्षण है। इसको गैस्ट्रिक कैन्सर भी कहते है। एक्सप्रेस.को.यूके के अनुसार पेट का कैन्सर का भी आखिरी स्टेज में भी इलाज किया जाता है, क्योंकि शुरुआत इसके बहुत कम लक्षण दिखाई देते है। इसके दूसरे लक्षण भी जैसे कि, पेट में दर्द, थोड़ा खाना खाकर भी आपको पेट भरा हुआ लगता है और खाना निगलने के समय जलन होती है। शौच से खून निकलता है, खाना हजम नही होता है और सांस लेने में तकलीफ होती है, ये भी लक्षण हो सकते है। पुरुष जो स्मोक करते है और एशिया में रहनेवाले, साऊथ आफ्रिका या बेलारुशियन के लोगों में ये लक्षण दिखाई देते है। और ज्यादातर 75 से ज्यादा उम्र के लोगों को ये कैन्सर हो सकता है।

ज्यादा नमकवाला खाना खाने, मीट खाने, शराब पीने और एक्सरसाइज नही करने से इस बीमारी का खतरा हो सकता है। ये कैन्सर पेट कोई भी हिस्से में हो सकता है। मगर इसका इलाज ट्यूमर कहा है और कितना बडा है इसको देखकर ही किया जाता है। इसके इलाज में किमोथेरेपी, किमोरेडिएशन, बायोथेअरेपी और सर्जरी होते है। छोटा ट्यूमर है तो सिर्फ सर्जरी से किया जाता है। और बडा ट्यूमर कई तरह के ट्रिटमेंट होते है।

Also Read

More News

Read this in English

अनुवादक :Sushantdeep Sagvekar

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More